Rajasthan: जोधपुर सेंट्रल जेल से बरामद हुए मोबाइल, फलोदी जेल से भागे दो कैदी पकड़े गए

Rajasthan धपुर सेंट्रल जेल में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया जिसमें पुलिस को कई अवांछनीय वस्तुएं मिली हैं। पहले फलोदी और उसके बाद बीकानेर की जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद जोधपुर पुलिस केंद्रीय कारागृह में औचक निरीक्षण किया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:42 PM (IST)
Rajasthan: जोधपुर सेंट्रल जेल से बरामद हुए मोबाइल, फलोदी जेल से भागे दो कैदी पकड़े गए
जोधपुर सेंट्रल जेल से बरामद हुए मोबाइल, फलोदी जेल से भागे दो कैदी पकड़े गए। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। Rajasthan: राजस्थान में जोधपुर सेंट्रल जेल में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें पुलिस को कई अवांछनीय वस्तुएं मिली हैं। पहले फलोदी और उसके बाद बीकानेर की जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद जोधपुर पुलिस केंद्रीय कारागृह में औचक निरीक्षण किया। इधर, पुलिस की टीमों ने लगातार छापेमारी में फलोदी जेल से भागे दो और कैदियों को पुलिस ने दबोचा है। फलोदी जेल से भागे 16 कैदियों में से अभी तक छह को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य 10 की भी गंभीरता से तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बुधवार दोपहर में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान छह मोबाइल, दो चार्जर ओर दो ईयर, दो चार्जर पीन व एक बैटरी मिली है। धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में रातानाडा थाना मौजूद रही, जिसके बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। जेल में पुलिस द्वारा लगातार सख्ती करते हुए तलाशी अभियान चलाए जा रहे है, लेकिन बावजूद इसके निषेध सामग्री मिलने का सिलसिला नही थम रहा है।

फलोदी जेल से भागे दो और कैदी गिरफ्तार

जोधपुर जिले के फलोदी जेल से गत पांच अप्रैल को फरार हुए 16 कैदियों में से दो और को पुलिस ने भड़ला गांव से गिरफ्तार कर लिया। भड़ला क्षेत्र में पुलिस से भागते-छिपते घूमने के दौरान ये दोनों रेगिस्तानी क्षेत्र में भटक गए और इनकी हालत बिगड़ गई। बाद में लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक छह कैदियों को फिर से गिरफ्तार किया जा चुका है। ग्रामीण एसपी अनिल कुमार ने बताया कि बाप पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि भड़ला सोलर पार्क क्षेत्र में दो लोग भटक रहे हैं और दोनों की तबीयत भी ठीक नजर नहीं आ रही है। इस पर बाप व मतोड़ा पुलिस थानों की टीम ने क्षेत्र में इनकी तलाश शुरू की। रेगिस्तानी क्षेत्र में भटकते हुए ये दोनों पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन इस बार पुलिस ने इन्हें भागने का मौका नहीं दिया और दबोच लिया। दोनों की पहचान प्रदीप बिश्नोई और जगदीश पालीवाल के रूप में की गई।

रेगिस्तानी क्षेत्र में लगातार भटकने के कारण दोनों के पांवों में काफी सूजन आ गई और इनकी हालत भी बिगड़ गई थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर फलोदी लेकर आई है और अब इनसे पूछताछ की जा रही है। इसी माह की पांच अप्रैल को फलोदी जेल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से 16 कैदी भाग गए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने इनकी तलाशी के लिए सघन जांच अभियान शुरू किया। ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने अपने सुपरविजन में विभिन्न टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने फरार कैदियों की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संपूर्ण डाटा बैस तैयार कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू की। अब तक इन्हें भगाने वाले मास्टरमाइंड सहित छह कैदी पकड़े जा चुके हैं। शेष दस की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी