महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में एफसीआई का जीएम गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया कि उसका तबादला रोकने का झांसा देकर जनरल मैनेजर मनवीत सिंह ने उसे बातों में उलझा लिया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:09 PM (IST)
महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में एफसीआई का जीएम गिरफ्तार
महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में एफसीआई का जीएम गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जयपुर। महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में जयपुर पुलिस ने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के जनरल मैनेजर मनवीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने की।

जानकारी के अनुसार, मनवीत सिंह भुल्लर के खिलाफ एक जून को एफसीआई में कार्यरत एक महिला सहकर्मी  ने बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका तबादला रोकने का झांसा देकर जनरल मैनेजर मनवीत सिंह ने उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद एक होटल में ले गया। जहां मनवीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि होटल के कमरे में ही मनवीत सिंह ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।

बाद में वीडियो के जरिए उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अनैतिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया  उसके साथ शारीरिक शोषण करने लगा। ऑफिस के कामकाज के बहाने दिल्ली भी ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मनवीत सिंह को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को मनवीर का जयपुरिया अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूलसिंह राणा कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी