Rajasthan: जयपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Rajasthan जयपुर में 13 साल की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं। शनिवार शाम आरोपित पीड़िता को बहला कर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:36 PM (IST)
Rajasthan: जयपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
जयपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में 13 साल की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं। शनिवार शाम आरोपित पीड़िता को बहला कर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर शाम सहमी पीड़िता अपने घर लौटी तो उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर रविवार सुबह पीड़िता के पिता ने कानोता पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। चारों आरोपितों की उम्र 15 से 17 साल है। पुलिस ने आरोपितों के नाम तो साार्वजनिक नहीं किए, लेकिन उन्हें पकड़कर किशोर गृह भेज दिया। काफी सहमी हुई होने के कारण पीड़िता का मेडिकल नहीं करवाया जा सका। मामले की जांच कोनाता के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। 

इस बीच, जयपुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शहर के सदर पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिन दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया वह आपस में चाचा-भतीजा हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में कहा कि करीब तीन साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए जॉब की तलाश में वह गांव से जयपुर आई थी। वह यहां एक किराए का कमरा लेकर रहने लगी। इसी दौरान रवि नाम युवक से उसका परिचय हुआ। उसने अच्छी नौकरी लगवाने में मदद का भरोसा दिया। पीड़िता को अपने घर के पास ही कमरा दिलवा दिया।पीड़िता का आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से रवि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता के आपत्ति करने पर उसने शादी करने का वादा किया। करीब छह माह पूर्व रवि ने अपने चाचा मोहन से मुलाकात करवाई। एक दिन मौका पाकर रवि के चाचा ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसक बाद अक्सर दोनों चाचा-भतीजा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगे। दो माह पहले रवि ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने दबाव बनाया तो शांत रहने की धमकी देकर मारपीट की। पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने रविवार को सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी