Rajasthan: लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने सीमावर्ती क्षेत्रों का किया दौरा

Rajasthan लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने रणबांकुरे डिवीजन और सुदर्शन चक्र डिवीजन का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया। उनके साथ चेतक कॉन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एमके मागो भी थे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:03 PM (IST)
Rajasthan: लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने सीमावर्ती क्षेत्रों का किया दौरा
लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने सीमावर्ती क्षेत्रों का किया दौरा।

जोधपुर, संवाद सूत्र। Rajasthan: जोधपुर सप्त शक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने रणबांकुरे डिवीजन और सुदर्शन चक्र डिवीजन का दौरा किया उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया। उनके साथ चेतक कॉन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एमके मागो भी थे। जनरल ने कोविड 19 प्रतिबंधों के ढांचे के भीतर दोनों डिवीजनों के संचालन की तैयारियों के स्तर की समीक्षा की। उन्होंने स्थिति का आंकलन करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर ने अपने उत्कृष्ट प्रशिक्षण मानकों और ऑपरेशनल तैयारियों लिए दोनों डिवीजन की सराहना क। उन्होंने सभी सावधानी के साथ महामारी के बीच अपनी निरंतर कड़ी मेहनत जारी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया। आर्मी कमांडर ने कमांड क्षेत्र के सैनिकों और उनके परिवारों के साथ पूर्व सैनिकों के कुशलता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।

कोविड के मद्देनजर अलवर में होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित

कोरोना महामारी के मद्देनजर अलवर में अप्रैल में होने वाली सेना भर्ती रैली को स्थगित किया गया है। इस माह 20 अप्रैल, 2021 से 15 मई, 2021 के मध्य होने वाली सेना भर्ती रैली जो आरएसी बटालियन पुलिस ट्रेडिंग सेंटर, मिनापुरा मे होनी थी वह अब कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण 31 मई, 2021 तक के लिये स्थगित की गई है। अलवर सेना भर्ती की आगामी तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इस संबंध में समाचार पत्रों और भारतीय सेना की वेबसाइट पर सूचनाएं प्रेषित होंगी। गौरतलब है कि राज्स्थान में पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में नित नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार की सख्ती और नाइट कर्फ्यू के बाद भी कोरोना के मामले नहीं थम रहे हैं।

chat bot
आपका साथी