Jodhpur Crime : पेट्रोल पंप सैल्समैन की आंखों में मिर्ची डाल किया चाकू से वार, लूटे 20 हजार

पुलिस के अनुसार देचू के नाथडाऊ का रहने वाला श्रवणसिंह पुत्र नखत सिंह मथानिया में सीएचसी के सामने एक पेट्राल पंप पर सैल्समैन है। जिसके साथ बीस हजार रुपये की लूट की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:20 PM (IST)
Jodhpur Crime : पेट्रोल पंप सैल्समैन की आंखों में मिर्ची डाल किया चाकू से वार, लूटे 20 हजार
लूट की साजिश में पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों की भागीदारी पर भी संदेह है, पुलिस जांच कर रही है।

 जासं, जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण के मथानिया कस्बे में स्थित पैट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ लूट का एक मामला सामने आया है। घटना 5 अप्रैल की रात को घटित होना बताई गई है जहां सेल्समैन के साथ आंखों में मिर्ची डाल और चाकू से वार कर लूट को अंजाम देना बताया गया है। सेल्समैन की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है जहां ₹20000 लूट होना बताया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मामला संदिग्ध मानकर पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया

पुलिस के अनुसार देचू के नाथडाऊ का रहने वाला श्रवणसिंह पुत्र नखत सिंह मथानिया में सीएचसी के सामने एक पेट्राल पंप पर सैल्समैन है। जिसके साथ बीस हजार रुपये की लूट की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

एक गली में रूककर लघुशंका के लिए रूका

रिपोर्ट के अनुसार 5 अप्रेल की रात को वह पहले दूध सब्जी के लेने के लिए एक दुकान पर गया था। फिर लौटते वक्त एक गली में रूककर लघुशंका के लिए रूका। 

चाकू से वार भी किये, जिससे हुआ घायल 

इतने में गली में दो युवक आए और उसको नीचे गिराने के साथ आंखों में मिर्ची डाल दी। बदमाशों ने उसपर चाकू से वार भी किये, जिससे वह घायल हो गया। 

पेट्रोल पंप कर्मियों को दी घटना की जानकारी

साथ ही बदमाशों ने उसकी जेब से पेट्रोलपंप का कलेक्शन करीबन 20 हजार रूपए लूट लिए।  वारदात के बाद सेल्समेन ने पेट्रोलपंप के अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। 

मथानिया थाना मामले की पड़ताल कर रही

आंखों में मिर्ची डालने व चाकू के वार से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पुलिस को भी बुलाया गया व  घटनाक्रम के आधार पर केस दर्ज करवाया गया। मथानिया थाना मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस को मामला लग रहा है संदिग्ध

लूट की इस वारदात को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है।एसआई रामलाल के अनुसार प्रकरण में तफ्तीश चल रही है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

पुलिस गहनता से जांच कर रही है

पुलिस जांच में आखों में मिर्च डालने जैसे आलामात नहीं है और ना ही चाकू के गहरे घाव प्रतीत हुए है।  लूट की साजिश में पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों की भागीदारी पर भी संदेह है, जिसको लेकर फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी