Rajasthan: भारत तिब्बत मैत्री संघ ने जोधपुर में मनाया तिब्बती लोसर उत्सव

तिब्बती समुदाय के लोग नववर्ष को लोसर उत्सव के रूप में मनाते है। पूरे भारत में अलग-अलग रहने वाले राज्यों में तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान तिब्बती समुदाय के लोग घरों में विश्वशांति की पूजा करते और एक- दूसरे को बधाई देकर खुशियां बांटते हैं।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 09:41 AM (IST)
Rajasthan: भारत तिब्बत मैत्री संघ ने जोधपुर में मनाया तिब्बती लोसर उत्सव
जोधपुर में तिब्बती लोसर उत्सव मनाती भारत तिबत मैत्री संघ के सदस्य

जोधपुर, जागरण संवाददाता। तिब्बती नववर्ष पर जोधपुर में आयोजित एक समारोह में भारत - तिब्बत मैत्री संघ , महिला विंग (राज.) ने तिब्बती लोसर उत्सव मनाया। इस मौके पर दलाई लामा के संदेश को भी जोधपुर में प्रसारित किया गया।

विंग की जिलाध्यक्ष रेशम बाला ने बताया कि तिब्बती समुदाय के लोग, नववर्ष को लोसर उत्सव के रूप में मनाते है। पूरे भारत में अलग- अलग रहने वाले राज्यों में तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान तिब्बती समुदाय के लोग घरों में विश्वशांति की पूजा करते है और एक- दूसरे को बधाई देकर खुशियां बांटते हैं। दलाई लामा द्वारा तिब्बती नववर्ष लोसर तिब्बती कैलण्डर अनुसार लौह- वृष तिब्बती वर्ष 2148 का प्रदत्त शुभकामना का संदेश सभी को दिया गया। इस बार इसका प्रतीक चिन्ह वृष ( बैल ) हुआ हैं।

तिब्बती नववर्ष पर जोधपुर में आयोजित एक समारोह में भारत - तिब्बत मैत्री संघ , महिला विंग (राज.) ने तिब्बती लोसर उत्सव मनाया। इस मौके पर दलाई लामा के संदेश को भी जोधपुर में प्रसारित किया गया। कोविड -19 की वजह से इस वर्ष तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापारी संघ के सदस्य सर्दियों में जोधपुर नहीं आ पायें। महिला विंग की ओर से सभी तिब्बती भाई -बहनों को एकता, आपसी भाईचारा का सन्देश देते हुए वर्चुअल पुष्प देकर उन्हें हार्दिक शुभकामना दी। विश्व शांति के संदेश के साथ जोधपुर में अवसर पर विंग के उपाध्यक्ष नीरमा गँवा, महासचिव क्षमा पुरोहित, सचिव पुष्पा गहलोत और अंजली भाटी, संगीता शर्मा, रेखा, भावना सभी ने हार्दिक बधाई दी।

chat bot
आपका साथी