Rajasthan: ट्रिप एडवाइज की जारी सूची में एशिया के टॉप थ्री सिटी में जोधपुर, दस शहरों में भारत से सिर्फ सनसिटी और दिल्ली

एशिया के दस बेहतरीन शहरों की सूची जारी की है। सूची में राजस्थान के जोधपुर शहर को तीसरा स्थान मिला है वहीं राजधानी दिल्ली पांचवें स्थान पर है। भारत से केवल 2 शहर ही इस सूची में जगह बना पाए हैं।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 09:41 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 09:41 AM (IST)
Rajasthan: ट्रिप एडवाइज की जारी सूची में एशिया के टॉप थ्री सिटी में जोधपुर, दस शहरों में भारत से सिर्फ सनसिटी और दिल्ली
एशिया के दस बेहतरीन शहरों की सूची में राजस्थान के जोधपुर शहर को तीसरा स्थान मिला है,

जोधपुर, रंजन दवे। पूरी दुनिया में पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रिप एडवाइजर ने अपने पाठकों से मिले फीडबैक के आधार पर इस वर्ष घूमने के लिए एशिया के दस बेहतरीन शहरों की सूची जारी की है। सूची में राजस्थान के जोधपुर शहर को तीसरा स्थान मिला है, वहीं राजधानी दिल्ली पांचवें स्थान पर है। भारत से केवल 2

शहर ही इस सूची में जगह बना पाए हैं। जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस हर वर्ष दुनिया के टॉप थ्री होटल में शुमार रहता आया है।

ट्रिप एडवाइजर ने वर्ष 2021 के लिए बेस्ट ऑफ द बेस्ट की सूची जारी की है इसके साथ ही ट्रिप एडवाइजर ने एशिया के दस ऐसे शहरों का चयन किया है, जहां पर्यटक विभिन्न चीजों का लुत्फ उठा सकते है। इन शहरों का चयन यहां घूम कर जा चुके पर्यटकों से मिले फीडबैक के आधार पर किया जाता है। घूमने आए लोगो के फीड बेक रिव्यू के आधार पर इस सूची को बनाया गया है।दस शहरों में लोगों के घूमने का अनुभव बेहतरीन रहा। रिव्यू में यहां के घूमने के स्थान, ठहरने की जगह व्यवस्था, खान पान सेवाएं, ट्रांसपोर्टेशन ट्रैवलिंग स्पोट, मोन्यूमेंट आदि को ध्यान में रखकर केटेगिरी बनाई जाती है, जिमेस्मे की रेटिंग के आधार पर लिस्टिंग होती है।

इसके साथ ही उम्मेद भवन पैलेस हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा है। इस पैलेस के एक हिस्से में पूर्व महाराजा का परिवार रहता है जबकि दूसरे हिस्से में होटल संचालित किया जाता है। इस होटल को हमेशा दुनिया के पहले तीन होटलों में गिना जाता है। दो बरस तक उम्मेद भवन को दुनिया का श्रेष्ठ होटल चुना गया था।

नीले रंग की गलियां फोटोशूट के लिए फेमस

जोधपुर का ब्ल्यू सिटी के परम्परागत बाजार को देखने के लिए पर्यटक विशेष रूप से आता है। घंटाघर से लेकर भीतरी शहर की संकरी गलियों में आबाद बाजार हमेशा से पर्यटकों को लुभाता रहा है। सर्द मौसम में शहर की इन गलियों में जगह- जगह विदेशी पर्यटक घूमते हुए नजर आ जाते हैं।जोधपुर में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षित जगह है वो है यहां की गलिया। जोधपुर भीतरी शहर पूरा एक ही नीले रंग में रंगा है, इसलिए इसे ब्लू सिटी भी कहते हैं। यहां की तंग गलियां फोटो शूट के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। कई बार बॉलीवुड मूवी के सांग और सीन भी यहां शूट किए गए है।

खाने के स्वाद के मुरीद है टूरिस्ट

जोधुपर की बात ही और यहां की मिठाई की चर्चा न हो, ऐसा संभव नहीं है। यहां की मिठाइयां और अलग- अलग तरह के स्ट्रीट फूड पर्यटकों के दिलों में बसते हैं। गली- गली में मिठाई और नमकीन की दुकाने हैं। खासतौर पर यहां के मिर्चीबडे जिनका स्वाद पूरी दुनिया के दिलों में बसता है। साथ ही पर्यटकों का यहां के मसाले बेहद पसंद है। अधिकांश पर्यटक जोधपुर मसालों की जमकर खरीदारी करते है। वहीं पर्यटक स्ट्रीट फूड के चटकारे लेने से नहीं चूकते है।

chat bot
आपका साथी