करंट लगाकर मछली मारने की जुगत में खुद को लगा करंट, गई जान

घटना उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले की है। कागदी नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा—गला शव मंगलवार को मिला। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है कि करंट लगने के बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। आसपास के सभी गांवों में जानकारी दी गई है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:21 PM (IST)
करंट लगाकर मछली मारने की जुगत में खुद को लगा करंट, गई जान
जहां शव मिला, वहां पहुंचना आसान नहीं था। काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 उदयपुर, संवाद सूत्र। करंट लगाकर मछलियां मारने का प्रयास एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा की उसकी ईहलीला ही समाप्त हो गई। घटना उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले की है। जहां कागदी नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का सड़ा—गला शव मंगलवार को मिला। इसकी जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई थी। उसके पास ही ट्रांसफार्मर से जुड़ा एक तार भी मिला, जिसमें करंट प्रवाहित था।

बिजली निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुलाया

माना जा रहा है कि अधेड़ ने मछली पकड़ने के लिए पानी में करंट प्रवाहित करने का प्रयास किया और इसी दौरान खुद ही उसकी चपेट में आ गया। पुलिस निरीक्षक रतनसिंह चौहान से बताया कि विद्युत वितरण निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है कि करंट लगने के बाद पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है।

आसपास के सभी गांवों में घटना की जानकारी दी गई है

अधेड़ के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसका शव जिले के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसके कपड़ों के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी में डूबने से उसका शव फूल चुका है तथा पहचानने योग्य नहीं रहा है। ऐसे में उसकी पहचान को लेकर आसपास के सभी गांवों में घटना की जानकारी दी गई है।

जिस जगह शव मिला, पहुंचना आसान नहीं : थानाधिकारी

थानाधिकारी रतन सिंह चौहान का कहा कि जहां अधेड़ का शव मिला, वहां पहुंचना आसान नहीं था। उसके शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नाड़ी में उतारने से पहले अजमेर डिस्कॉम के अफसर को बुलाया गया और उसके बाद ट्रांसफार्मर से बिजली कट कराकर पानी में करंट प्रवाहित करने के लिए लगाए गए तार को काटा गया। उसके बाद ही नाड़ी में उतरकर एक घंटे की मशक्कत के बाद ही अधेड़ का शव निकाला जा सका। 

chat bot
आपका साथी