Holiday Special Trains: यात्रियों की सुविधा के लिए 2022 तक चलेंगी हालीडे स्पेशल ट्रेनें

Holiday Special Trains रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अजमेर मंडल से संबंधित सात जोड़ी हालीडे स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। अब ये ट्रेनें 2022 तक चलेंगी जिससे रेल यात्रियों को आने-जाने में राहत मिलेगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:09 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:41 PM (IST)
Holiday Special Trains: यात्रियों की सुविधा के लिए 2022 तक चलेंगी हालीडे स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा के लिए 2022 तक चलेंगी हालीडे स्पेशल ट्रेनें। फाइल फोटो

अजमेर, संवाद सूत्र। Holiday Special Trains: रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अजमेर मंडल से संबंधित सात जोड़ी हालीडे स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 02990 व 02989 अजमेर से दादर से अजमेर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 29 जून, 2022 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को व दादर से 30 जून, 2022 तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार व सोमवार को विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09708व 09707 श्रीगंगानगर से बांद्रा टर्मिनस से श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 30 जून, 2022 तक व बांद्रा टर्मिनस से दो जुलाई, 2022 तक विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 02473 व 02474 बीकानेर से बांद्रा टर्मिनस से बीकानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से 27 जून, 2022 तक प्रत्येक सोमवार को व बांद्रा टर्मिनस से 28 अगस्त, 2022 तक प्रत्येक मंगलवार को विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02489व 02490 बीकानेर से दादर से बीकानेर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से 28 जून, 2022 तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को व दादर से 29 जून, 2022 से प्रत्येक बुधवार व रविवार को विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09601 व 09602, उदयपुर सिटी से न्यूजलपाई गुड़ी से उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में उदयपुर सिटी से 25 जून, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को व न्यूजलपाई गुड़ी से 27 जून, 2022 तक प्रत्येक सोमवार को विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04817 व 04818, भगत की कोठी से दादर से भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से 30 जून, 2022 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को व दादर से एक जुलाई, 2022 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02988 व 02987, अजमेर से सियालदाह से अजमेर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 30 जून, 2022 तक व सियालदाह से एक जुलाई, 2022 तक विस्तार किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी