Landslide In Himachal: पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी राजस्थान सरकार

Landslide In Himachal राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से प्रदेश के चार निवासियों की मौत हुई है। यह बेहद दुखद है। मैं इस मुश्किल घड़ी में सभी के परिजनों को सांत्वना देता हूं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:56 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:21 PM (IST)
Landslide In Himachal: पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी राजस्थान सरकार
पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी राजस्थान सरकार। फाइल फोटो

जयपुर, प्रेट्र। राजस्थान सरकार ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन में मारे गए राज्य के चार लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। ये चारों उन नौ पर्यटकों में शामिल हैं, जिनकी रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटना में मौत हो गई। आयुर्वेद चिकित्सक दीपा शर्मा (34) जयपुर की थीं। इसके अलावा एक परिवार के तीन सदस्य- माया (55), उनका बेटा अनुराग बियाणी (31) और बेटी ऋचा बियाणी (25) सीकर से थे। घटना से कुछ समय पहले दीपा शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरों को एक कैप्शन के साथ ट्वीट किया था। प्रकृति मां के बिना जीवन में कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए उनके कार्यालय से कई बार संपर्क करती थीं।

उन्होंने कहा कि दीपा शर्मा समाज सेवा में सक्रिय थे। वह यहां शांति नगर में अपनी मां के साथ रह रही थी। उसके रिश्तेदारों के अनुसार, दीपा शर्मा अकेले हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर थी। बियाणी परिवार के तीन सदस्य सीकर के बजाज रोड के रहने वाले थे और छुट्टी पर हिमाचल प्रदेश गए थे। मुख्यमंत्री ने चारों मौतों पर शोक व्यक्त किया और दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। विवार को सांगला-चितकुल मार्ग पर बस्ती के पास हाल ही में हुई बारिश के कारण कई भूस्खलन हुआ। जिसके परिणामस्वरूप एक पुल ढह गया और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा। बस्ती में पुल गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट में लिखा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से प्रदेश के चार निवासियों की मौत हुई है। यह बेहद दुखद है। मैं इस मुश्किल घड़ी में सभी के परिजनों को सांत्वना देता हूं। इस हादसे में दिवंगत हुईं डॉक्टर दीपा शर्मा जरूरतमंदों की मदद के लिए कई बार मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर उनकी सहायता करवाती थीं। वो सक्रिय रहकर समाजसेवा का कार्य कर रहीं थीं। हादसे में जान गंवाने वाले सीकर के बियानी परिवार के सदस्य अनुराग, माया, ऋचा को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है।

chat bot
आपका साथी