Rajasthan: सांवरिया सेठ की भेंट सोने-चांदी की वस्तुएं म्यूजियम में होंगी प्रदर्शित

कई दशकों से सांवरिया सेठ को भक्त हर माह करोड़ों की नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात या वस्तुएं समर्पित करते आए हैं। इस समय मंदिर मंडल के पास सैकड़ों करोड़ के सोने-चांदी की वस्तुएं और जेवरात सुरक्षित रखी हुई हैं जिन्हें कभी प्रदर्शित नहीं किया गया।

By Priti JhaEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 02:28 PM (IST)
Rajasthan: सांवरिया सेठ की भेंट सोने-चांदी की वस्तुएं म्यूजियम में होंगी प्रदर्शित
Rajasthan: सांवरिया सेठ की भेंट सोने-चांदी की वस्तुएं म्यूजियम में होंगी प्रदर्शित

उदयपुर, संवाद सूत्र। दक्षिणी राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी यानी सांवरिया सेठ को भेंट सोने-चांदी की वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। इसके लिए मंदिर मंदिर बोर्ड ने म्यूजियम निर्माण का निर्णय लिया है। मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव ने बताया कि म्यूजियम निर्माण के अलावा अन्य कई विकास के निर्णय बोर्ड की बैठक में लिए गए हैं। मंदिर के अहाते में रखे रजत रथ को रखने के लिए विशेष रथ भवन का निर्माण कराया जाएगा।

गौरतलब है कि कई दशकों से सांवरिया सेठ को भक्त हर माह करोड़ों की नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात या वस्तुएं समर्पित करते आए हैं। इस समय मंदिर मंडल के पास सैकड़ों करोड़ के सोने-चांदी की वस्तुएं और जेवरात सुरक्षित रखी हुई हैं, जिन्हें कभी प्रदर्शित नहीं किया गया। यह पहली बार है कि इन्हें प्रदर्शित करने के लिए म्यूजियम निर्माण का निर्णय लिया गया है।

कस्बे का विकास भी करेगा मंदिर मंडल बोर्ड

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में श्रीसांवलियाजी का मंदिर स्थित है। मंदिर मंडल बोर्ड इस कस्बे का विकास कराता आया है। यूं तो हर गांव और शहर के विकास की जिम्मेदारी वहां की ग्राम पंचायत या शहरी निकाय की होती है लेकिन यहां मंदिर मंडल अपने कस्बे के विकास में हमेशा से आगे रहा है। बोर्ड की बैठक में मंदिर मंडल ने निर्णय लिया है कि वह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो वेंटीलेटर प्रदान करेगा।

चिकारड़ा रोड पर गोशाला निर्माण, नवोदय बायपास से कॉलेज तक स्ट्रीट लाइट लगवाने, सांवलियाजी कस्बे की सफाई व्यवस्था ठेके पर देने, सफाई की मशीन क्रय करने सहित कई विकास कार्य कराए जाने के निर्णय मंदिर मंदिर बोर्ड ने लिया हैं। इसके अलावा मंदिर मंडल ने मंडफिया सहित मंदिर परिक्षेत्र के 16 गावों के मंदिरों का विकास और धार्मिक चबूतरों के निर्माण के साथ प्रतीक्षालय निर्माण के लिए निर्णय लिए। बैठक में कपासन विधायक मंदिर मंडल सदस्यों के अलावा कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व एडीएम रतन कुमार स्वामी भी मौजूद थे।

भंडार से 3 दिन में निकले छह करोड़ रुपए, गणना अभी बाकी

सांवलियाजी में रविवार को खोले गए भंडार की तीसरे दिन बुधवार शाम तक हुई गिनती में दान राशि 6 करोड़ 9 लाख 99 हजार 600 रुपए प्राप्त हो चुके हैं। पहले दिन भंडार से 4 करोड़ 53 लाख 48 हजार रुपए, दूसरे दिन सोमवार को 95 लाख 9 हजार 500 रुपए और तीसरे दिन 61 लाख 42 हजार 100 रुपए गिने गए। अभी भी करीब 6 बोरे नोट व सिक्काें की गणना बाकी है। यह राशि एक महीने में प्राप्त दान राशि है।  

chat bot
आपका साथी