गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब चुनाव की कमान, भाजपा संगठन में बढ़ा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का कद

शेखावत को कुछ माह पहले संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी छह लोकसभा क्षेत्रों की 35 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया था। शेखावत देश के पहले जलशक्ति मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का जिम्मा भी शेखावत के मंत्रालय पर है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 02:31 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 02:31 PM (IST)
गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब चुनाव की कमान, भाजपा संगठन में बढ़ा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का कद
जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर, जागरण संवाददाता। जोधपुर सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस आशय की जानकारी दी।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया के अनुसार अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शेखावत और तीन सह प्रभारियों केंद्रीय आवास और शहरी मामलों, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय विदेश, संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी व लोकसभा सांसद विनोद चावड़ा की नियुक्ति की है।

शेखावत को कुछ माह पहले संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी छह लोकसभा क्षेत्रों की 35 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया था। शेखावत देश के पहले जलशक्ति मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का जिम्मा भी शेखावत के मंत्रालय पर है। उनके नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत तेजी से ग्रामीण आवासों में नल कनेक्शन लग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की जिम्मेदारी भी शेखावत के कंधों पर है। अब पंजाब चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर भाजपा ने संगठन में भी केंद्रीय मंत्री शेखावत का कद बढ़ाया है।

पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर हमला कांग्रेस की हिंसात्मक और हताशापूर्ण राजनीति का हिस्सा : शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लूणी के पूर्व भाजपा विधायक जोगाराम पटेल पर हमला की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पटेल पर यह हमला कांग्रेस की हिंसात्मक और हताशापूर्ण राजनीति का हिस्सा है। मंगलवार को हमले के बाद पूर्व विधायक जोगाराम से बात कर स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद ट्वीट किया कि वाहनों में हमलावरों का आना, जानलेवा पत्थरबाजी करना और आसानी से भाग जाना बताता है कि यह सोची - समझी साजिश थी जिसकी स्थानीय पुलिस ने जानकर भी अनदेखी की।

शेखावत ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उसकी संलिप्तता ज्ञात हुई, जिम्मेदार परिणाम के लिए तैयार रहें। उन्होंने पूर्व विधायक पटेल की स्वस्थ होने की कामना भी की। 

chat bot
आपका साथी