Honeytrap: व्यापारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगा प्लॉट, पूर्व मिस राजस्थान गिरफ्तार

Honeytrap श्याम नगर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल जय सिंह ने बताया कि आरोपित महिला प्रियंका चौधरी ने करीब पांच साल पहले परिचय कर उसका मकान किराए पर लिया। महिला ने व्यापारी घासीलाल चौधरी से पारिवारिक संबंध बनाए और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:58 PM (IST)
Honeytrap: व्यापारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगा प्लॉट, पूर्व मिस राजस्थान गिरफ्तार
व्यापारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगा प्लॉट, पूर्व मिस राजस्थान गिरफ्तार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में हनीट्रैप के मामले काफी बढ़ गए हैं। ताजा मामला जयपुर में सामने आया है। यहां एक व्यापारी ने पूर्व में मिस राजस्थान रही एक महिला पर हनीट्रैप का मामला दर्ज करवाया है। जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। श्याम नगर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल जय सिंह ने बताया कि आरोपित महिला प्रियंका चौधरी ने करीब पांच साल पहले परिचय कर उसका मकान किराए पर लिया। इसके बाद महिला ने व्यापारी घासीलाल चौधरी से पारिवारिक संबंध बनाए और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले। व्यापारी ने इज्जत के डर से महिला को मांग के अनुसार पैसे दिए। चार दिन पहले व्यापारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि प्रियंका चौधरी ने उससे 400 वर्ग गज का खाली प्लॉट मांग रही है।

प्लॉट नहीं देने पर वह उसके खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रही है। रिपोर्ट में व्यापारी ने बताया कि साल 2016 में प्रियंका चौधरी अपने पति साथ उसके घर आई और किराए पर मकान लिया। उसका पति टोंक में पुलिस कांस्टेबल है। मकान में रहने के बाद महिला ने व्यापारी के परिवार से संबंध बना लिए। पारिवारिक संबंधों के कारण व्यापारी भी उसके संपर्क में रहता था। महिला धीरे-धीरे उससे जरूरत बता कर पैसे मांगने लग गई। एक साल से वह व्यापारी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर जेवरात व नकदी जबरन लेती रही। अब जब प्लॉट मांगा तो व्यापारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। महिला के दो बेटियां है। वह साल 2019 में मिस राजस्थान चुनी गई थी। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। देश और प्रदेश में इससे पहले भी हनीट्रैप के कई मामले सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में हनीट्रैप का मामला काफी चर्चित हुआ था। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

chat bot
आपका साथी