पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने लिया महाश्रमण से आशीर्वाद, राजनीतिक बयान भी दिया, कहा—दो साल भाजपा में सत्ता में लौटेगी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बेगू पहुंचकर आचार्य महाश्रम के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान पहला राजनीतिक बयान भी दिया और कहा कि दो साल बाद फिर से राजस्थान में भाजपा सत्ता में आने वाली है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 10:32 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने लिया महाश्रमण से आशीर्वाद, राजनीतिक बयान भी दिया, कहा—दो साल भाजपा में सत्ता में लौटेगी
आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लेने पहुंची भाजपा उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बेगू पहुंचकर आचार्य महाश्रम के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान पहला राजनीतिक बयान भी दिया और कहा कि दो साल बाद फिर से राजस्थान में भाजपा सत्ता में आने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से तेजपुर हेलीपैड पर पहुंची।

जहां पूर्व नगरीय शासन मंत्री मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़, नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चुंडावत उनके स्वागत में पहुंचे। बेगूं क्षेत्र के नेशनल हाईवे नंबर 27 पर तेजपुर के पास होमगार्ड की आरक्षित भूमि पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के हैलीपेड की व्यवस्था की गई थी। जहां पर वह 10 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंची। वहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण करने के साथ उपरना ओढाकर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हेलीपैड पर ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने मेवाड़ देव दर्शन यात्रा के दौरान पहला राजनीतिक बयान भी दिया।

उन्होंने यहां कहा कि भाजपा अगले दो साल बाद राजस्थान की सत्ता में आने वाली है। उन्हेांने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सभी एकजुट रहकर कार्य करें। इसके बाद वह बेगूं नगर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छपरा में चल रहे आचार्य महाश्रमण के प्रवचन कार्यक्रम में पहुंची। जहां पर उन्होंने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे राजस्थान के पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय चुन्नीलाल धाकड़ के गांव चैनसिंह जी का राजपुरा पहुंची। जहां पर पूर्व राज्य मंत्री धाकड़ के परिवार से मिलकर उनसे शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शोक प्रकट करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा हेलीपैड पर पहुंची। वहां से अगले कार्यक्रम के लिए भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पहुंची।

chat bot
आपका साथी