Firing in Jaipur: घर में घुस कर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

Firing on Woman. राजस्थान के जयपुर में घर में घुस कर महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:40 PM (IST)
Firing in Jaipur: घर में घुस कर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
Firing in Jaipur: घर में घुस कर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में बुधवार को घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी गई। महिला का पति हत्या के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मानसरोवर के उदय नगर बी क्षेत्र में एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर संतोष अग्रवाल नाम की एक महिला पर गोली चला दी। महिला के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार महिला का पति अश्विनी हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को इस हमले के पीछे प्रॉपर्टी को लेकर किसी विवाद की आशंका है क्योंकि घायल महिला का परिवार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

दो बेटियों को गोली मार पिता ने की आत्महत्या

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पिता ने दो बेटियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना जिले के सादुलशहर के अलीपुरा गांव में रविवार सुबह सामने आई। चार बेटियों और एक बेटे के पिता हनुमान नामक व्यक्ति ने दो बड़ी बेटियों अमनदीप और रमनदीप को गोली मार दी। उस वक्त दोनों सो रही थीं। दोनों की हत्या करने के बाद हनुमान ने इसी रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मार ली। मृतक के पास या उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार मृतक ड्राइवरी करता था और प्रारंभिक जांच के अनुसार आर्थिक तंगी से परेशान था। मारी गई दोनों बेटियां बीएड की तैयारी कर रही थीं। इनकी शादी की चिंता हनुमान को काफी दिन से सता रही थी। हनुमान देर रात एक शादी से घर लौटा था और अलसुबह ही उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। घटनास्थल से मिली रिवॉल्वर बिना लाइसेंस की है। मामले को लेकर परिजनों के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी