महिला यात्रियों ने बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा रही ट्रेन में करवाया प्रसव, महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ

आधा दर्जन महिलाओं ने प्रसव करवाने का जिम्मा संभाला। ट्रेन के स्टाफ को प्रसव होने के बारे में सूचना दी गई। स्टाफ ने आगे आने वाले रतनगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर को इस बारे में बताया। ट्रेन जैसे ही रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची वहां चिकित्‍सकों ने दोनों की जांच की।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM (IST)
महिला यात्रियों ने बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा रही ट्रेन में करवाया प्रसव, महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ
शुरूआत में तो महिलाओं को संकोच हुआ, बाद में आधा दर्जन महिलाओं ने प्रसव करने का जिम्मा संभाला।

 जागरण संवाददाता, जयपुर : बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा रही एक ट्रेन में मंगलवार को महिला का प्रसव हुआ । ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्रियों की मदद से प्रसव करवाया गया। प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ है। दरअसल,ट्रेन के स्लीपर कोच में भिवानी निवासी पूजा अपने भाई रविकांत के साथ यात्रा कर रही थी। अचानक पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। शुरू मे उसने दर्द सहने की कोशिश की। लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ा तो वह रोने लगी। बहन को रोता देख रविकांत ने कोच में यात्रा कर रही अन्य महिला यात्रियों की मदद मांगी। शुरूआत में तो महिलाओं को थोड़ा संकोच हुआ। लेकिन बाद में आधा दर्जन महिलाओं ने प्रसव करवाने का जिम्मा संभाला। पहले तो पुरूष यात्रियों को एक तरफ किया गया। उसके बाद महिलाओं ने प्रसव करवाया। पूजा ने बेटे को जन्म दिया। ट्रेन के स्टाफ को प्रसव होने के बारे में सूचना दी गई। स्टाफ ने आगे आने वाले रतनगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर को इस बारे में बताया। ट्रेन जैसे ही रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां पहले से चिकित्सक मौजूद थे। उन्होंने पूजा और उसके बेटे की जांच की। दोनों के स्वस्थ होने पर उन्हे आगे यात्रा करने की अनुमति दी गई।

chat bot
आपका साथी