Rajasthan: कांग्रेस के नेता पर जानलेवा हमला, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

मेघसिंह करणी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस बीकानेर जा रहे थे। इसी बीच दो गाड़ियो में सवार हो कर आए लोगों ने मेघसिंह का रास्ता रोक लिया। उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। बदमाशों ने उन्हे कार से बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी।

By Priti JhaEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 01:32 PM (IST)
Rajasthan: कांग्रेस के नेता पर जानलेवा हमला, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
आपसी रंजिश के चलते राजस्थान में बीकानेर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष मेघसिंह पर जानलेवा हमला

जागरण संवाददाता, जयपुर। आपसी रंजिश के चलते राजस्थान में बीकानेर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष मेघसिंह पर जानलेवा हमला होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मेघसिंह को लाठियों और लोह के सरियों से इतना मारा की उनके दोनों पैर में 10 से ज्यादा फ्रैक्चर हो गए, कमर में भी चोट लगी है। मेघसिंह का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले भी मेघसिंह और उनके विरोधियों के बीच मारपीट हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को मेघसिंह देशनोक करणी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस बीकानेर जा रहे थे। इसी बीच दो गाड़ियो में सवार हो कर आए लोगों ने मेघसिंह का रास्ता रोक लिया। उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। बदमाशों ने उन्हे कार से बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। उनकी कार में बैठी महिलाएं बदमाशों को रोकने का प्रयास करती रही। लेकिन वह नहीं रूके और हेम सिंह को बुरी तरह से मारपीट करने के बाद सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गए।

थाना अधिकारी इश्वरचंद जांगिड़ ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मेघसिंह पर हमला करने वालों की संख्या 5 बताई गई है। मेघसिंह और उनके साथ कार में सवार दो महिलाओं के बयान लिए गए हैं। उन्होंने हरिसिंह,बृजलाल और पृथ्वी सिंह सहित 5 पर हमला करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पिछले 10 साल से मेघसिंह और उसके विरोधियों के बीच रंजिश चल रही थी। बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। बृहस्पतिवार को भी मारपीट हुई थी। शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी