Rajasthan: उदयपुर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, पथराव; चार गिरफ्तार

Rajasthan दलित दूल्हे की बिंदोरी पर जाट समाज के कुछ लोगों के पथराव किए जाने तथा दूल्हे को जबरन घोड़ी से उतार दिया। पथराव में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:19 PM (IST)
Rajasthan: उदयपुर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, पथराव; चार गिरफ्तार
उदयपुर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, पथराव में दो घायल; चार गिरफ्तार। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र के सालेरा खुर्द गांव में दलित दूल्हे की बिंदोरी पर जाट समाज के कुछ लोगों के पथराव किए जाने तथा दूल्हे को जबरन घोड़ी से उतार दिया। पथराव में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की है, लेकिन इसका खुलासा रविवार को हो पाया। बताया गया कि सालेरा खुर्द गांव में रतन लाल मेघवाल के बेटे मनोज मेघवाल की बिंदोरी चारभुजा मंदिर के बाहर से गुजर रही थी। तभी कुछ लोगों ने दूल्हे को जबरन घोड़े से खींच लिया। दूल्हे के परिजनों ने रोका तो उन्होंने हाथापाई की तथा पथराव कर दिया। इस दौरान एक महिला सहित दो लोग घायल हो गया।

इस तरह बढ़ा विवाद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में बिंदोरी निकाली गई। देर रात पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जाट समुदाय के कुछ युवाओं ने बिंदौरी रुकवा दी। दलित बताकर दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतरने को कहा। परिवार ने दूल्हे को नीचे उतारने से मना कर दिया। बहस के बाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर मावली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभी तक चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात है।  

इसलिए नाराज हुए दबंग

गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर जिले के राजनोता गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां गांव के दबंगों को दलित दूल्हे का घोड़ी पर बैठना अच्छा नहीं लगा तो उन्होंने बारात पर पथराव कर दिया। अचानक हुएपथराव से बारात में शामिल कई लोगों के चोट आई है। चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दूल्हा घोड़ी पर सवार हो कर शादी करने गांव में पहुंचा था। बारात गांव में निकल रही थी कि अचानक कुछ लोगों ने आकर दूल्हे को घोड़ी से उतरने के लिए कहा। बारात में शामिल लोगों ने दूल्हे को घोड़ी से नहीं उतारा। इस पर गांव के दबंग नाराज हो गए। दूल्हे ने जैसे ही वधु पक्ष के घर पहुंचकर तोरण मारा तो अचानक पथराव शुरू हो गया। इससे बारातियों और वधू पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई।

chat bot
आपका साथी