Rajasthan : कृषि विधेयकों के विरोध में आंदोलन करेगी कांग्रेस

राजस्थान में आंदोलन को लेकर तय की गई रणनीति के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। पैदल मार्च के बाद राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस किसान मजदूर दिवस मनाएगी

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 02:20 PM (IST)
Rajasthan : कृषि विधेयकों के विरोध में आंदोलन करेगी कांग्रेस
2 अक्टूबर को कांग्रेस किसान मजदूर दिवस मनाएगी

जयपुर, जागरण संवाददाता। कृषि से जुड़े तीन केंद्रीय विधेयकों के खिलाफ अब कांग्रेस आर पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। कांग्रेस ने तीनों विधेयकों के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में आंदोलन को लेकर तय की गई रणनीति के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। पैदल मार्च के बाद राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस किसान मजदूर दिवस मनाएगी।

इस दिन विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों पर कृषि विधेयकों के खिलाफ धरने प्रदर्शन होंगे। 10 अक्टूबर को जयपुर सहित अन्य जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर 24 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन जयपुर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कृषि विधेयकों के खिलाफ राजस्थान के किसानों में काफी नाराजगी है। किसान इन विधेयकों को अपने हितों के खिलाफ मान रहे हैं। कांग्रेस किसानों के साथ है।

chat bot
आपका साथी