सीएम के सलाहकार ने कहा, कांग्रेस के टिकत वितरण और पार्टी पदाधिकारी बनाने में गड़बड़ी हुई

2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तत्कालीन अध्यक्ष सचिन पायलट की नाराजगी के कारण लोढ़ा का टिकट काट दिया गया था। उनके स्थान पर जीवाराम को उम्मीदवार बनाया गया था। इस पर लोढ़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और वह जीत गए।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:40 AM (IST)
सीएम के सलाहकार ने कहा, कांग्रेस के टिकत वितरण और पार्टी पदाधिकारी बनाने में गड़बड़ी हुई
Rajasthan : पार्टी में जिन लोगों को पदाधिकारी बनाया, उनके यहां कांग्रेस उम्मीदवार हारे हैं।

 जागरण संवाददाता, जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण पर कांग्रेस के नेताओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने सिरोही में कहा कि साल 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकत वितरण और पार्टी पदाधिकारी बनाने में गड़बड़ी हुई थी। लोढ़ा ने कहा, सिरोही और मारवाड़ जंक्शन ऐसी विधानसभा सीटें थी जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं की गलती सुधार दी।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी

कई जगह पर कांग्रेस के कई उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। कोई उम्मीदवार 40 हजार से तो कोई 35 और 30 हजार वोटों से हारे थे। क्या कांग्रेस के नेता भंग पीकर टिकट बांट रहे हैं।

कहा-गलत लोगों को पदाधिकारी बनाया गया था

मंगलवार को जिला प्रभारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी की मौजूदगी में कहा, यहां चप्पे-चप्पे पर कांग्रेस है। पार्टी में जिन लोगों को पदाधिकारी बनाया गया, उनके यहां कांग्रेस उम्मीदवार हारे हैं। गलत लोगों को पदाधिकारी बनाया गया था।

पायलट की नाराजगी के कारण काट दिया था टिकट

उल्लेखनीय है कि 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तत्कालीन अध्यक्ष सचिन पायलट की नाराजगी के कारण लोढ़ा का टिकट काट दिया गया था। उनके स्थान पर जीवाराम को उम्मीदवार बनाया गया था। इस पर लोढ़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और वह जीत गए। चुनाव जीतने के बाद वह सीएम गहलोत खेमे में शामिल हो गए। गहलोत ने पिछले दिनों उन्‍हें अपना सलाहकार बनाया है।

chat bot
आपका साथी