Rajasthan: जयपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा- हमें पोस्टमैन नहीं बनना, हमें कार्यकर्ता बनना है

वसुंधरा राजे की अगले सप्ताह योजनाबद्ध धार्मिक यात्रा से ठीक पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आए हैं। वसुंधरा की इस यात्रा को 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद राज्य इकाई में एक बार फिर से मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 02:07 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 02:55 PM (IST)
Rajasthan: जयपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा- हमें पोस्टमैन नहीं बनना, हमें कार्यकर्ता बनना है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर पहुंचे।

जयपुर, [पीटीआई]। राजस्थान में बढ़ते मतभेदों के बीच राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के लिए मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर नड्डा की अगवानी की। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

Rousing welcome of BJP National President Shri @JPNadda on his arrival in Jaipur, Rajasthan. pic.twitter.com/yZow7HuSky— BJP (@BJP4India) March 2, 2021

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कार्यकर्ता समस्या नहीं होती, बल्कि वह तो समाधान होता है। हमें पोस्टमैन नहीं बनना, हमें कार्यकर्ता बनना है। कार्यकर्ता समस्या नहीं समाधान है। कार्यकर्ता पोस्टमैन नहीं है। सूचना नहीं देनी, बल्कि उसे समाधान तक ले जाना है। लीडर किसी के कहने से नहीं बनते, वे अपने एक्शन से बनते हैं। एक्शन में हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हम सबको साथ लेकर चलें, सबका ध्यान रखें। एकला चलो से काम नहीं चलेगा। सबको साथ लेकर चलने से ही स्वीकार्यता बनेगी। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा, भाजपा काडर बेस होने के कारण इसे मजबूती प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हमने सक्रिया बूथ, पन्ना प्रमुख व सशक्त मंडल। तीनों को मजबूत करना है। इसके लिए हमें आज से काम शुरू कर देना है। इसे धरती पर उतारना हमारी जिम्मेदारी है। 

इससे पहले जयपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन किया। वंदेमातरम गायन के साथ हुई बैठक की शुरुआत में सतीश पूनिया ने नड्‌डा समेत सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के लिए जयपुर पहुंचे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। नड्डा आज बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें राजस्थान से राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्य कोर कमेटी के सदस्य, अनुशासन समिति, महापौर और जिला प्रमुख, राज्य महासचिव भजनलाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य नेता उपस्थित थे। 

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगले सप्ताह योजनाबद्ध 'धार्मिक यात्रा' से ठीक पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आए हैं। वसुंधरा की इस यात्रा को 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद राज्य इकाई में अपने प्रभाव को एक बार फिर से मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।  

जानकारी हो कि वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं ने पहले ही मांग उठाई थी कि उन्हें अगले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए। वहीं पार्टी के कुछ विधायक पिछले कुछ समय से वसुंधरा राजे के खिलाफ होकर एक साथ सुर मिला रहे हैं। उन्होंने राज्य नेतृत्व के खिलाफ विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं देने के लिए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। 

chat bot
आपका साथी