दिल्ली के निर्भया कांड की तर्ज पर राजस्थान में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल

राजस्थान में एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डालने का मामला सामने आया। तीन युवकों ने दलित महिला के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और फिर उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:31 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:34 AM (IST)
दिल्ली के निर्भया कांड की तर्ज पर राजस्थान में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली कांच की बोतल
दबंगों ने दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में नागौर जिले के गांगवा गांव में एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल डालने का मामला सामने आया है। यहां तीन युवकों ने दलित महिला के साथ पहले तो सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और फिर उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं तीनों आरोपितों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। घटना के बाद लहूलुहान महिला जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

यह घटनाक्रम पांच दिन पुराना है,लेकिन पीड़ित परिवार आरोपितों के भय के कारण शांत रहा। आखिरकार पीड़िता के परिजनों ने सोमवार सुबह परबतसर पुलिस थाने में मामल दर्ज कराया। पुलिस थाना अधिकारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि घटना परबतसर पुलिस थाना इलाके के गांगवा गांव निवासी 25 वर्षीय महिला छाछ लेने अपने पड़ोस के खेत पर गई थी। इसी दौरान खेत पर काम कर रहे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की एक बोतल डाल दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। गांव के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज कराया, अभी भी महिला की स्थिति खराब है।

दुष्कर्म करने वालों में कानाराम, पांचूराम और श्रवण शामिल है। फिलहाल तीनों आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। तीनों युवक गांव के दबंग परिवारों के सदस्य हैं। पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार सामरिया के नेतृत्व में जांच की जा रही है।

सीकर में महिला से दुष्कर्म

राजस्थान के ही सीकर जिले में भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने दुष्कर्म के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला जयपुर से अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए रविवार को सीकर आई थी। शाम 7 बजे वह बस स्टैंड पर उतरी। वहां चार युवक उसे बातों में फंसाकर पिपराली गांव की तरफ ले गए। वहां उन्होंने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर मोहित,अमन व राकेश को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी