Rajasthan: वसुंधरा राजे खेमे के नेता रोहिताश को भाजपा ने भेजा नोटिस, शर्मा बोले-विनाशकाले विपरीत बुद्धि

Rajasthan अब भाजपा में बयानबाजी करने वाले वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वसुंधरा राजे खेमे के पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को उनके बयानों के आधार पर नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:06 PM (IST)
Rajasthan: वसुंधरा राजे खेमे के नेता रोहिताश को भाजपा ने भेजा नोटिस, शर्मा बोले-विनाशकाले विपरीत बुद्धि
वसुंधरा राजे खेमे के नेता रोहिताश को भाजपा ने भेजा नोटिस। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह के दौरे के बाद अब भाजपा में बयानबाजी करने वाले वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वसुंधरा राजे खेमे के पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को उनके बयानों के आधार पर नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने यह नोटिस जारी किया है। भाजपा के नोटिस के बाद भी रोहिताश शर्मा के तेवर बरकरार हैं।रोहिताश शर्मा को एक जून को भाजपा अलवर उत्तर जिला की बैठक के बाद दिए गए बयानों को आधार बनाकर नोटिस दिया है। नोटिस में रोहिताश शर्मा के उस बयान का उल्लेख है, जिसमें कहा था कि राजस्थान भाजपा के नेता दफ्तरों से पार्टी चला रहे हैं। इस वक्त राजस्थान में विपक्ष का केंद्र में कांग्रेस जैसा हाल हो गया है। नोटिस में केंद्र के खिलाफ बयानबाजी पर भी स्पष्टीकरण मांगा है।

रोहिताश शर्मा बोले-वसुंधरा राजे की तारीफ करने से ही किसी को चिढ़ है तो वह हम जरूर करेंगे

नोटिस मिलने के बाद भी रोहिताश शर्मा के तेवर जस के तस हैंं। रोहिताश शर्मा ने कहा कि मेरे जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता को नोटिस देना विनाशकाले विपरीत बुद्धि कहा जाएगा। नोटिस में मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। भाजपा मेरी मां है, मैं मां के खिलाफ कैसे बोल सकता हूं। नरेंद्र मोदी विश्व के नेता हैं, वसुंधरा राजे ने जो काम किए हैं, उतने किसी ने नहीं किए। हम वसुंधरा राजे के अनुयायी हैं। वसुंधरा राजे के अच्छे कामों की मैंने प्रशंसा की है, अगर वसुंधरा राजे की तारीफ करने से ही किसी को चिढ़ है तो वह हम जरूर करेंगे। मेरे मन में दीनदयाल उपाध्याय बसते हैं। इनके कागजों से कोई बेटे से अपनी मां को दूर थोड़े ही कर सकते हैं। मुझे भैरो सिंह शेखावत भाजपा में लाए थे।

रोहतिाश शर्मा ने कहा कि वसुंधरा राजे की टीम ने कोरोना काल में लोगों की मदद की है, वसुंधरा राजे के अच्छे काम इन्हें बुरे क्यों लगते हैं। किसी भी देश और पार्टी को चलाने के लिए लीडर की जरूरत होती है। आज मोदी की जगह कोई और होता तो देश का इतना नाम थोड़े होता। इसी तरह राजस्थान वसुंधरा राजे के बिना नहीं चल सकता, राजे नेता हैंं। मुझे दिए गए नोटिस को स्टे करवाने के लिए हाईकमान के पास अपील करूंगा, जरूरत हुई तो जवाब भी दूंगा।

भाजपा में कांग्रेस की तरह धरतीपुत्रों को मारने की कोशिश

रोहिताश शर्मा ने कहा कि चिढ़ने वाले वे लोग हैं, जिन्होंने धरातल पर काम नहीं किया। हमने पहले भी आवाज उठाई है कि पार्टी में धरती पुत्रों को मत मारिए। कांग्रेस ने धरती पुत्रों को मारना शुरू किया तो बेहाल हो गए, यही काम अब यहां शुरू कर रहे हैं। भाजपा में धरती पुत्रों को जिंदा रखने की जरूरत है।

बयानबाजी करने वाले नेताओं पर एक्शन शुरू, कई और नेताओं को भी नोटिस संभव

भाजपा में पिछले दिनों बयानबाजी करने वाले नेताओं को नोटिस देने की शुरुआत कर दी गई है। बयानबाजी करने वाले नेता वसुंधरा राजे खेमे के ही हैं। रोहिताश शर्मा से इसकी शुरुआत कर दी गई है। आने वाले दिनों में बयानबाजी करने वाले कई राजे समर्थक विधायकों और नेताओं को भी नोटिस दिए जोन की तैयारी है। बताया जाता है कि रोहिताश शर्मा से शुरुआत करने के पीछे भी सियासी वह है, इसे मैसेज चैकिंग और बाकी नेताओं को नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, वसुंधरा राजे समर्थकों के तेवर बरकरार हैं ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा के भीतर खींचतान और बढ़ना तय माना जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी