Rajasthan: आरएएस परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा ने जोधपुर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Rajasthan भाजपा जिला जोधपुर देहात दक्षिण मंडलों की ओर से शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में धांधली व प्रदेश में बढ़ते अत्याचारों सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम का भी ज्ञापन सौंपा गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:05 PM (IST)
Rajasthan: आरएएस परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा ने जोधपुर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
आरएएस परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा ने जोधपुर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में भाजपा जिला जोधपुर देहात दक्षिण मंडलों की ओर से शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) भर्ती परीक्षा में धांधली व प्रदेश में बढ़ते अत्याचारों सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। साथ ही, जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम का भी ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके  पर भाजपा देहात दक्षिण के जिला मीडिया संयोजक रमेश विश्नोई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के निर्देशानुसार शुक्रवार को भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण जिले के मंडल डांगियावास, केरु, कुड़ी मंडल कलेक्ट्रेट पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जोधपुर में बढ़ रहे अपराध, लूटमार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न को रोकने, कांग्रेस सरकार की गलत व किसान विरोधी नीतियों तथा आरएएस साक्षात्कार में हुई धांधली के खिलाफ तथा प्रेम सिंह बाजौर पर हुए हमले सहित स्थानीय समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कई मांगें की गई हैं। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। 

सरस डेयरी में बेमियादी हड़ताल 

जोधपुर सरस डेयरी में कार्यरत ठेकाकर्मियों ने आरसीडीएफ व दुग्ध संघों में की जा रही भर्ती में ठेकाकर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकाकर्मियों का कहना है कि आरसीडीएफ व दुग्ध संघों में ठेकाकर्मी कई वर्षों से ठेका पद्धति पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनको इस भर्ती में किसी प्रकार की वरीयता नहीं दी गई है। इसको लेकर ठेकाकर्मियों ने पूर्व में राज्य सरकार सहकारी भर्ती बोर्ड, आरसीडीएफ व डेयरी प्रशासन को मांग पत्र देकर अवगत भी कराया, लेकिन उनकी मांगों पर किसी प्रकार से विचार नहीं किया गया। इस पर ठेकाकर्मियों ने मजबूर होकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने दूध के पैकेटों की पैकिंग भी नहीं की। ऐसा ही रहा तो इससे शहर में दुग्ध वितरण सप्लाई बाधित हो सकती है।

chat bot
आपका साथी