Rajasthan: अरुण सिंह बोले-अशोक गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को चालू नहीं करवाया

Rajasthan भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि अशोक गहलोत के मन में पाप था इसलिए पीएम केयर में मिले वेंटिलेटर को चालू नहीं करवाया। पीएम केयर में राजस्थान को मिले जिन वेंटिलेटर्स को खराब बताया गया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:42 PM (IST)
Rajasthan: अरुण सिंह बोले-अशोक गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को चालू नहीं करवाया
अरुण सिंह बोले-अशोक गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को चालू नहीं करवाया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत के मन में पाप और चोर था, इसलिए पीएम केयर में मिले वेंटिलेटर को चालू नहीं करवाया। पीएम केयर में राजस्थान को मिले जिन वेंटिलेटर्स को खराब बताया गया, उनमें केवल 300 रुपये का खर्चा कर के सुधारा जा सकता था। बीकानेर में 20 वेंटिलेटर्स को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चालू कर दिया। इन्हें सालभर क्यों नहीं चालू किया गया। अगर समय पर वेंटिलेटर्स चालू कर लिए होते तो लोग मरते नहीं। इसके लिए गहलोत सरकार दोषी है। अरुण सिंह रविवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

अरुण सिंह राजस्थान भाजपा के प्रभारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार लाख की लागत का वेंटिलेटर दिया है, क्या गहलोत सरकार के पास 300 रुपये भी नहीं थे, जिससे वेंटिलेटर्स के मामूली पार्ट भी ठीक नहीं करवाए जा सके। वेंटिलेटर को चलाना और रख-रखाव करना राज्य सरकार का ही काम है। वेंटिलेटर मामले में गहलोत सरकार की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 435 मैट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन किया, लेकिन वे उठा ही नहीं पा रहे हैं। राज्य सरकार टैंकरों की व्यवस्था ही नहीं कर पा रही है। गहलोत सरकार एक साल तक सोती रही। मन में पाप था कि पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर्स नहीं चलाएंगे, केंद्र ने 201 करोड़ दिए हैं, उसका ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में काम आने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन केंद्र सरकार ने पर्याप्त संख्या में दिए, कहीं ऐसा तो नहीं कि जान-बूझकर कमी पैदा कर दी हो, अफसरों के घर रख दिए गए हों। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार काम नहीं, केवल लीपापोती करती है। एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह ने कहा कि नाकामी छिपाने के लिए गहलोत केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं। कोरोना बढ़ने के लिए सरकार का मिस मैनेजमेंट जिम्मेदार रहा। 

chat bot
आपका साथी