Rajasthan: अजमेर नगर निगम सहित तीन निकायों में भाजपा व दो में कांग्रेस का बोर्ड

Rajasthan अजमेर नगर निगम सहित तीन निकायों में भाजपा व दो में कांग्रेस का बोर्ड बन गया। उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीति तेज हो गई। पांच नगरीय निकायों नगर निगम अजमेर नगर परिषद किशनगढ़ नगर पालिका बिजयनगर केकड़ी व सरवाड़ के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को होगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 07:02 PM (IST)
Rajasthan: अजमेर नगर निगम सहित तीन निकायों में भाजपा व दो में कांग्रेस का बोर्ड
अजमेर नगर निगम सहित तीन निकायों में भाजपा व दो में कांग्रेस का बोर्ड। फाइल फोटो

अजमेर, संवाद सूत्र। Rajasthan: नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अंतर्गत जिले में पांच नगरीय निकायों में अध्यक्षीय पद के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। नगर निगम अजमेर के लिए ब्रजलता, नगर परिषद किशनगढ़ के लिए दिनेश सिंह, नगर पालिका केकड़ी में कमलेश कुमार साहू, सरवाड़ में छगन कंवर तथा बिजयनगर में अनिता निर्वाचित घोषित किए गए। अजमेर नगर निगम सहित तीन निकायों में भाजपा व दो में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीति तेज हो गई है। चुनाव सोमवार को होगा। अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ब्रजलता को 61 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की द्रोपदी को 19 मत मिले। ब्रजलता 42 मतों से विजयी घोषित की गई। नगर परिषद किशनगढ़ के सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश सिंह को 36 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदीप कुमार अग्रवाल को 24 मत मिले। दिनेश सिंह 12 मतों से विजयी घोषित किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमलेश कुमार साहू को 24 तथा भारतीय जनता पार्टी के मिश्री लाल को 16 मत मिले। कमलेश कुमार साहू आठ मतों से विजयी घोषित किए गए। नगर पालिका सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस की छगन कंवर को 17 तथा भारतीय जनता पार्टी की शारदा देवी को आठ मत मिले। छगन कंवर नौ मतों से विजयी घोषित की गई। नगर पालिका बिजयनगर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनिता को 18 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की ज्योति यादव को 17 मत मिले। अनिता एक मत से विजयी घोषित की गई।

उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव सोमवार को

पांच नगरीय निकायों नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़, नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी व सरवाड़ के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवारको संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रातः 10 बजे आरंभ होगी। इसमें प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से आरंभ होगी। अपरान्ह दो बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकते है। आवश्यक होने पर मतदान अपरान्ह 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना होगी। 

chat bot
आपका साथी