Rajasthan Politics: राजस्थान में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, युवक कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस

Rajasthan Politics भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:13 PM (IST)
Rajasthan Politics: राजस्थान में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, युवक कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस
राजस्थान में भाजपा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा ने राजस्थान में कई कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा की ओर से राज्यभर में पौधारोपण, रक्तदान और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। भाजपा ने सामाजिक सरोकार के लिए सेवा और समर्पण अभियान प्रारंभ किया है। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने इसका उद्धाटन किया।

युवक कांग्रेस ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा

उधर, पीएम के जन्मदिन को राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’के रूप में मनाया। जयपुर सहित राज्य के सभी 33 जिलों में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से लेकर शहीद स्मारक तक पैदल यात्रा निकाली गई। कुछ ऊंट गाड़ियां भी इसमें शामिल थीं। घोघरा ने कहा कि पीएम ने देश के युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उसके उलट एक साल में 15 करोड़ से ज्यादा का रोजगार खत्म हुआ है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण केंद्रीय मंत्रालयों में ही सात लाख से ज्यादा पर खाली हैं। इन पदों को भरा नहीं जा रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका की टाइम मैगजीन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वषर्ष 2021 की सूची में शामिल किया है। मैगजीन ने लिखा है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी तीसरे ऐसे नेता हैं, जिनका भारतीय राजनीति पर प्रभुत्व है। मैगजीन के लिए पीएम मोदी का प्रोफाइल सीएनएन के पत्रकार फरीद जकारिया ने लिखा है।

chat bot
आपका साथी