Rajasthan Politics: भाजपा ने प्रियंका गांधी से राजस्थान आकर अशोक गहलोत से जवाब मांगने के लिए कहा

Rajasthan Politics भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से राजस्थान आने के लिए कहा है। पूनिया बोलेटि्वटर पॉलिटिक्स छोड़कर राहुल व प्रियंका यहां आए उन्हें सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही महिलाएं असुरक्षित नजर आती है।

By Priti JhaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:45 PM (IST)
Rajasthan Politics: भाजपा ने प्रियंका गांधी से राजस्थान आकर अशोक गहलोत से जवाब मांगने के लिए कहा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ।

जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में एक महिला की हत्या का मामला राजनीति रंग लेता जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से राजस्थान आने के लिए कहा है। भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ उत्तरप्रदेश में ही महिलाएं असुरक्षित नजर आती है। उन्होंने वहां नारा दिया है,वह लड़की है लड़ सकती है। ऐसे में उन्हे राजस्थान आकर महिलाओं उत्पीड़न के हालात देखने चाहिए।

पूनिया ने कहा कि ट्विटर पॉलिटिक्स से समय निकालकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां आकर बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों की सुध लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमवारामगढ़ में महिला की निर्मम हत्या राज्य की कानून व्यवस्था को साफ दर्शाता है। मीणा ने कहा कि प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश छोड़कर राजस्थान की घटना को भी देखना चाहिए कि यहां क्या हो रहा है। यह शर्मनाक तथ्य है कि राजस्थान बहु-बेटियोें के प्रति अपराधों में अव्वल है।

इसी बीच पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद मीणा की अगुवाई में ग्रामीणों ने मृतक महिला की हत्या के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना शुरू किया है। धरने पर बैठे पूर्व विधायक और ग्रामीणों को समझाने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि जमवारामगढ़ में मंगलवार को 55 वर्षीय गीता देवी की बदमाशों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला के दोनों पंजों को काटकर उनके पैर में पहने हुए चांदी की पायल और कान की सोने की बाली काटकर ले गए ।

पुलिस उप अधीक्षक लाख मीणा ने बताया कि गीता देवी पशुओं को चराने के लिए जंगल में गई थी । इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। खेत में चारा लेने गई एक अन्य महिला ने गीता देवी का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की है।

chat bot
आपका साथी