ड्यूटी पर जा रही पत्नी पर पेपर कटर से हमला, पति पुलिस हिरासत में

Attack on Wife. राजस्थान के अजमेर में ड्यूटी पर जा रही पत्नी पर पेपर कटर से हमला करने के आरोप में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 06:00 PM (IST)
ड्यूटी पर जा रही पत्नी पर पेपर कटर से हमला, पति पुलिस हिरासत में
ड्यूटी पर जा रही पत्नी पर पेपर कटर से हमला, पति पुलिस हिरासत में

जोधपुर, जेएनएन। जोधपुर के घंटाघर इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने पत्नी से अनबन के चलते पेपर कटर से वार कर दिया। गले, दोनों हाथों व कलाई पर लगे वार से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची थानाधिकारी ने महिला के बयान लिए और ममेरे भाई की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया।

पति को पुलिस ने उसी वक्त हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ जारी है। सदर कोतवाली थानाधिकारी सरोज धायल ने बताया कि नागौरी गेट स्थित मीरासी कॉलोनी निवासी 35 साल की माया पत्नी सुमेर जोशी घंटाघर स्थित एक दुकान पर काम करती है। सवेरे वह दुकान के लिए घर से निकली, तभी पीछे से उसका पति सुमेर आया और झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर सुमेर ने अपने पास रखे पेपर कटर से उस पर हमला कर दिया। इससे माया का गला, दोनों हाथ एवं कलाई जख्मी हो गई। जिसके बाद राहगीरों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल लाया गया।

थानाधिकारी सरोज धायल के अनुसार, माया की शादी को तकरीबन 18 साल हो गए है। एक 12 -13 साल का बेटा भी है। वह पति से अनबन के चलते अपने पीहर खेतानाडी स्थित जगजीवन कॉलोनी में पिता गौरीशंकर के पास ही रह रही है।

सुबह वह ड्यूटी पर जा रही थी। तब पति ने हमला किया। बताया गया कि अनबन के चलते महिला थाना और नागौरी गेट में भी प्रकरण दर्ज हो रखे है। पति सुमेर को हिरासत में लिया गया है। घायल माया के ममेरे भाई दीपक की तरफ से हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस पेपर कटर बरामदी के प्रयास भी कर रही है। 

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी