Rajasthan: अशोक गहलोत बोले, फेक वैक्सीन पर केंद्र अध्यादेश लाए

Rajasthan अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि मुुंबई में फेक वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की खबरें चिंताजनक हैं। पहले कई जगहों से नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन लगाने की खबरें आई थीं। ऐसे गिरोह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:53 PM (IST)
Rajasthan: अशोक गहलोत बोले, फेक वैक्सीन पर केंद्र अध्यादेश लाए
अशोक गहलोत बोले, फेक वैक्सीन पर केंद्र अध्यादेश लाए। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि मुुंबई में फेक वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने की खबरें चिंताजनक हैं। पहले कई जगहों से नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन लगाने की खबरें आई थीं। ऐसे गिरोह लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। केंद्र सरकार अविलंब अध्यादेश लाकर ऐसे अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान करे। गहलोत ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करे कि कोई निजी अस्पताल भी वैक्सीन खरीदे तो सरकार के जरिए ही खरीददारी करे, जिससे विश्वसनीयता बनी रहेगी। एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा की भी राय है कि वैक्सीन अधिकृत जगह से ही लगवाई जाए। सभी सतर्क रहें और जल्दी के चक्कर में अनाधिकृत जगह से वैक्सीन नहीं लगवाएं। उल्लेखनीय है कि मुंबई में एक सोसायटी में फेक वैक्सीनेशन ड्राइव कर दिया गया, जिससे हडकंप मचा हुआ है। 

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ मास्क सबसे सरल और सबसे शक्तिशाली हथियार है। वह अपने मंत्रालय में फ्रंटलाइन वर्कर्स को मास्क बांट रहे थे। हर्षवर्धन ने कहा कि यह मास्क वितरण सांकेतिक है, लेकिन विभिन्न उद्योगों, कारोबारी घरानों, संगठनों और नेताओं द्वारा महामारी से अपने लोगों और कर्मचारियों की जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए इसे जन आंदोलन बनाया जा सकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बिना मास्क के ना रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले साल महामारी को रोकने के लिए दिन रात काम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सक्रिय मामलों को न्यूनतम स्तर तक लाने में सफल रहे थे। परंतु, इस साल के शुरू में वैक्सीन के आने के बाद लोग लापरवाह हो गए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस अपना रूप बदलता रहा और लोग लापरवाह हो गए। लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना छोड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप देश को भयावह दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिर देश के विभिन्न हिस्सों में अनलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्यादातर हिस्सों में अधिकतर पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं, लेकिन हमें लापरवाह नहीं होना है। जरा सी लापरवाही से आगे संक्रमण बढ़ सकता है। 

chat bot
आपका साथी