Rajasthan: जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Rajasthan राजस्थान में जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में सामने आया है। यहां 11 साल की एक नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के हर पहलू की जांच हो रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:57 PM (IST)
Rajasthan: जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों का उत्पीड़न लगातार हो रहा है। लगभग हर दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों को लेकर भाजपा के साथ ही सामाजिक संगठन लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सरकार पुलिस को सक्रिय करने की बात भी कहती है, लेकिन घटनाओं में कमी नहीं हो पा रही है। नया मामला जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में सामने आया है। यहां 11 साल की एक नाबालिग के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। हालांकि इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरेंद्र मावर ने बताया कि नाबालिग के पिता ने 18 अक्टूबर को मालपुरा गेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

जानें, क्या है मामला

इसमें बताया गया था कि 17 अक्टूबर को उनकी बेटी घर से कुछ दूर अपनी सहेली के घर जा रही थी। इसी दौरान राजकुमार और आशु ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे झालाना डूंगरी इलाके के जंगल में ले गए। वहां उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बार नाबालिग को धमका कर घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी। अगले दिन नाबालिग के पिता ने आशु और राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वह दोनों पीड़िता के स्वजनों को पहले से जानते थे।  दोनों आरोपित एक ही फैक्ट्री में काम करते हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले डूंगरपुर जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के ककाई डूंगरी गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना के समय पति मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल काटने गया था और उसके लौटने के बाद पीड़िता संग वह थाने पहुंचा। इधर, आरोपित पक्ष ने पुलिस को बताया कि पीड़िता के पति ने दुष्कर्म मामले में भांजगड़ा (किसी भी अपराध के एवज में पैसा लेकर उसका निपटारा करने की कुप्रथा) करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों में बात नहीं बनी, तब उसने मामला दर्ज कराया। इसकी पुष्टि दानपुर थाना पुलिस ने भी की है।

chat bot
आपका साथी