Rajasthan: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पर परखा भारतीय सेना का दमखम

Rajasthan सेना प्रमुख जनलर नरवणे यहां पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना के दमखम को परखा। इस मौके पर उन्होंने इसके अलावा रत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात और भारतीय सेना की तैयारियों का भी जायजा लिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:41 PM (IST)
Rajasthan: सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पर परखा भारतीय सेना का दमखम
सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पर परखा भारतीय सेना का दमखम। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को एक दिन के दौरे पर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर के पोकरण पहुंचे। सेना प्रमुख नरवणे यहां पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना के दमखम को परखा। इसके अलावा उन्होंने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा हालात और भारतीय सेना की तैयारियों का जायजा लिया। भारत-पाकिस्तान के देश की पश्चिमी सरहद पर जैसलमेर समेत बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिला स्थित है, जो कि काफी महत्वपूर्ण है। इस इलाके में जोधपुर सेना का बड़ा स्टेशन है। यह पूरा इलाका सामरिक दृष्टि से बेहद संवदेनशील भी माना जाता रहा है। नरवणे ने यहां सेना की आर्टिलरी कोर का निरीक्षण किया।

उसके बाद उन्होंने एम-777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर , बोफोर्स और धनुष तोपों का दमखम देखा। सेना प्रमुख नरवणे का राजस्थान से सटी पाक सीमा पर यह दौरा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेना प्रमुख जनरल नरवणे सुबह करीब 11 बजे जैसलेमर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सेना के हेलीकॉप्टर से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे। वहां उन्होंने आर्टिलरी कोर का निरीक्षण करने के अलावा भारतीय सेना की महत्वपूर्ण तोपों का पराक्रम देखा। रेतीले टीलों पर बोफार्स व धनुष तोपों ने निशाने दागकर इलाकों को दहला दिया। इसके साथ ही सेनाध्यक्ष ने वहां सेना की प्रमुख दस्तों की तैयारियों को जायजा लिया। वहीं, अधिकारियों से राजस्थान से सटी सीमा पर पाकिस्तान की गतिविधियों और सेना की नियमित तैयारियों से जुड़ी जानकारियां भी ली।

सप्त शक्ति कमान के सुदर्शन चक्र डिवीजन ने मनाया 49वां स्थापना दिवस

भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के सुदर्शन चक्र डिवीजन ने 15 जुलाई को अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। यह डिवीजन अपने गौरवशाली इतिहास के फॉक्सट्रॉट सेक्टर से जुड़ा हुआ है, जिसे 15 अप्रैल, 1971 को अंबाला कैंट में स्थापित किया गया था। फिर 15 जुलाई, 1972 को इसे एक इन्फैंट्री डिवीजन के रूप में नामित किया गया था। दशकों से डिवीजन ने स्थानीय आबादी के साथ सामंजस्य स्थापित करना जारी रखा है। इस अवसर पर सुदर्शन चक्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल विक्रम वर्मा और सभी रैंकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें कुल 1100 पौधे लगाए गए।

इस अभियान में बड़ी संख्या में सैनिकों के परिवार जनों और भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान और लेफ्टिनेंट जनरल एमके मागो, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, चेतक कोर ने सभी रैंकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डिवीजन को युद्ध स्थिति की तैयारी, दृढ़ता और अनुकरणीय कर्तव्य की भावना के लिए भी बधाई दी। उन्होंने उन्हें उच्च मानकों को बनाए रखने और सुदृढ़ कार्यप्रणाली, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी