Rajasthan: अजय माकन ने युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संगठन शक्ति का विस्तार करने का दिया मंत्र

Rajasthan कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संगठन शक्ति का विस्तार करने का मंत्र दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 04:33 PM (IST)
Rajasthan: अजय माकन ने युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संगठन शक्ति का विस्तार करने का दिया मंत्र
अजय माकन ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। फइाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: कांग्रेस के प्रमुख अग्रिम संगठन युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से जयपुर में शुरू हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संगठन शक्ति का विस्तार करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह देश में गलत नीति लागू कर रही है, उसका मुकाबला करने के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। तीनों कृषि कानूनों के साथ ही भाजपा की ओर से देश को तोड़ने के लिए जो निर्णय लिए जा रहे हैं, उनके बारे में लोगों को जानकारी देना और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम युवक कांग्रेस का है।

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा ने बताया कि इस शिविर में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस पदाधिकारियों की लंबे समय से ट्रेनिंग नहीं हुई थी, ऐसे में यह प्रशिक्षण शिविर फायदेमंद साबित होगा। शिविर में पदाधिकारियों से प्रदेश सत्ता व संगठन के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा ने बताया कि तीन दिन विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें कांग्रेस की रीति-नीति,पार्टी का इतिहास, आधुनिक भारत के निर्माण में पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी। 

इधर, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होने से कांग्रेस विधायकों व नेताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। विधायकों व नेताओं ने खुलकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन के सामने अपने गुस्से का इजहार किया। बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों ने तो माकन को यहां तक कह दिया कि यहां आकर उन्होंने बड़ी गलती कर दी। कांग्रेस में शामिल करते समय उन्हें शीघ्र मंत्री बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो साल हो गए, अब तक ना जो मंत्री बनाए गए और ना ही राजनीतिक नियुक्तियां हुईं।

chat bot
आपका साथी