Rajasthan: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला बोलीं, महिलाएं अत्याचार सहना बंद कर देंगी तो बदलने लगेगी किस्मत

Shefali Jariwala. अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कहना है कि जब महिलाएं अत्याचार सहना बंद कर देंगी तो उनकी किस्मत भी बदलने लगेगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 01:53 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 01:53 PM (IST)
Rajasthan: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला बोलीं, महिलाएं अत्याचार सहना बंद कर देंगी तो बदलने लगेगी किस्मत
Rajasthan: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला बोलीं, महिलाएं अत्याचार सहना बंद कर देंगी तो बदलने लगेगी किस्मत

सुभाष शर्मा, उदयपुर। Shefali Jariwala. कांटा लगा गर्ल के नाम से पहचाने जाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कहना है कि जब महिलाएं अत्याचार सहना बंद कर देंगी तो उनकी किस्मत भी बदलने लगेगी। आज भी देश में महिलाएं अत्याचार सहकर भी चुप रहती हैं, जो अपराध को बढ़ावा देने के बराबर है। शेफाली एक निजी समूह की होटल के शुंभारंभ के लिए उदयपुर आई हुई हैं और इस बीच उनसे बातचीत हुई।

शेफाली ने कहा महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी. तब वह अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद कर पाएंगी। पढ़ाई के कई फायदे हैं, यह महिलाओं को सबला बनाती है। उन्होंने कहा कि अत्याचार सहने वाले बुजदिल होते हैं। अत्याचार सहना भी अपराध है। महिलाएं जब अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर आवाज बुलंद करेंगी तो अपराध कम होने लगेंगे। किसी भी महिला पर अत्याचार हो, महिलाओं को विरोध में जुटना होगा।

शेफाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को लेकर उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज महानगरों में जितनी सुरक्षा महिलाओं को मिल रही है, उतनी सुरक्षा अन्य शहरों और गांवों में मिलनी चाहिए।

बदलनी होगी सोच

अभिनेत्री शेफाली का कहना है कि पुरुषों और युवाओं को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। महिला अत्याचार और बच्चियों से दुराचार के लिए सोशल साइट्स एवं एडल्ट साइट पर प्रतिबंध लगा देने से ही समस्या का हल नहीं निकलेगा। आज सरस्वती के सम्मान तथा लक्ष्मी पर गौरवान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चियों को सरस्वती तथा लक्ष्मी स्वरूपा माना और चिंता जताई कि वर्तमान में सरस्वती का सम्मान नहीं होता तथा कई लक्ष्मी रोड पर भीख मांगती नजर आ जाती हैं।

उन्होंने कहा कि नियम-कानून से रोक लगाए जाने की बजाय आम आदमी के सोच में परिवर्तन के लिए काम करना चाहिए। ऐसा संभव हो पाया तो अपने-अपने आप अपराध कम हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिग बॉस सीजन 13 के बाद वह उदयपुर में फुर्सत के पल बिताने आई हुई हैं। यहां कुछ दिन बिताने के बाद वह मुंबई लौट जाएंगी।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी