Arrested in Sriganganagar: बाइक विस्फोट कर भागा आरोपित पकड़ा गया

Arrested in Sriganganagar राजस्थान और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित सुखविंद्र सिंह को श्रीगंगानगर जिले के बाजूवाला-सलेमपुर मार्ग पर गिरफ्तार किया है। सुखविंद्र सिंह धमाका करने के बाद पंजाब से भाग कर श्रीगंगानगर जिले के राय सिंह नगर इलाके में आ गया था।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:06 PM (IST)
Arrested in Sriganganagar: बाइक विस्फोट कर भागा आरोपित पकड़ा गया
बाइक विस्फोट कर भागा आरोपित पकड़ा गया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। पंजाब के जलालाबाद में चार दिन पहले 15 सितंबर को हुए बाइक विस्फोट के एक आरोपित को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित सुखविंद्र सिंह को श्रीगंगानगर जिले के बाजूवाला-सलेमपुर मार्ग पर गिरफ्तार किया है। सुखविंद्र सिंह धमाका करने के बाद पंजाब से भाग कर श्रीगंगानगर जिले के राय सिंह नगर इलाके में आ गया था। उसके मोबाइल की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने शनिवार देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस ने सुखविंद्र सिंह और उसके साथी की फोटो भी लोगों के लिए जारी किए। मुखबिर से मिली सूचना के बाद रविवार सुबह सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

श्रीगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा ने बताया कि जलालाबाद में हुए बम विस्फोट के उसके राय सिंह नगर इलाके में होने की सूचना मिली थी। सर्च आपरेशन चलाकर सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एक बाइक भी उससे बरामद की गई है, जिसे वह चला रहा था। वह एक ड्राइवर के घर रहा रहा था। ड्राइवर पंजाब में वाहन चलाता था। बाइक विस्फोट में एक युवक बलविंद्र सिंह की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने इस साजिश के मुख्य अभियुक्त प्रवीण को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सुखविंद्र सिंह पंजाब में फिरोजपुर जिले के चांदीवाला गांव का रहने वाला है।

गौरतलब है कि जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर शनिवार को एक युवक से 463.700 ग्राम सोना पकड़ा गया है। बाजार में इस सोने की कीमत 22 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। कस्टम विभाग की टीम ने सोना बरामद कर 35 वर्षीय एक युवक रतन को गिरफ्तार किया गया है। सोना एक टूल किट और स्केटिंग शूज में छिपाकर लाया गया था। सोना राड और बेलननुमा आकार में था। कस्टम आयुक्त राहुल नांगरे ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण के नेतृत्व में की गई। सोने के साथ पकड़ा गया युवक चूरू जिले का रहने वाला है। एक साल पहले नौकरी पर गया था। वह वहां सिविल वर्क करने वाली कंपनी में मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह दुबई से उसी एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर आया था। सामान की जांच एक्सरे मशीन से की गई तो उसमें कुछ सामान नजर आया।

chat bot
आपका साथी