Road Accident In Jodhpur: बस और डंपर की टक्कर में 12 लोग घायल

Road Accident In Jodhpur लूणी थानाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी एक बस को बजरी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ी बस ट्रक की टक्कर से पलट गई। बस में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। खुद डंपर का चालक भी घायल हो गया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:25 PM (IST)
Road Accident In Jodhpur: बस और डंपर की टक्कर में 12 लोग घायल
जोधपुर में बस और डंपर की टक्कर में 12 लोग घायल। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में जोधपुर शहर के निकटवर्ती खेजड़ली गांव के पास में शनिवार की सुबह जोधपुर की तरफ आ रही एक बस को पीछे से डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक सहित 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस चालक भाग गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया। सूचना पर लूणी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डंपर और बस को जब्त कर लिया गया है। लूणी थानाधिकारी शिवसिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी एक बस को शनिवार सुबह खेजड़ली के समीप बजरी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ी बस ट्रक की टक्कर से पलट गई। बस में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। खुद डंपर का चालक भी घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थानाधिकारी ने बताया कि हरियाणा से कुछ लोग सजाड़ा स्थित त्रिलोक भारती मंदिर में दर्शन करने के लिए जोधपुर आए। जोधपुर से उन्होंने एक बस की और यहां से रवाना हुए। खेजड़ली से थोड़ा पहले बस को सड़क किनारे खड़ी कर कंडक्टर सभी यात्रियों से टिकट के पैसे ले रहा था। तभी पीछे से आए बजरी से भरे एक डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें कोहराम मच गया। बस में फंसे लोग मदद के लिए शोर मचान लगे। वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। बस में करीब 45 लोग सवार था। इनमें से करीब 11 लोगों को चोटें आईं। विभिन्न वाहनों से घायलों को जोधपुर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि डंपर चालक सहित 12 लोग घायल हुए है। दुर्घटना के बाद बस का चालक भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। डंपर चालक का भी एमडीएमएच में उपचार चल रहा है। 

chat bot
आपका साथी