चाकुओं से हमला कर युवक को किया घायल, छह नामजद

वार्ड नंबर 10 में कुछ लोगों ने अमन मट्टू नामक युवक को चाकुओं हमला कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:00 AM (IST)
चाकुओं से हमला कर युवक को किया घायल, छह नामजद
चाकुओं से हमला कर युवक को किया घायल, छह नामजद

संसू, पट्टी : वार्ड नंबर 10 में कुछ लोगों ने अमन मट्टू नामक युवक को चाकुओं हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घायल अमन की बहन सपना संधू ने बताया कि गत रात कुछ लोग उसके घर का दरवाजा खटखटाकर धमकियां दे रहे थे कि परिवार के सभी सदस्यों के गुत्त काट दिए जाएंगे। सपना ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपित वहां से चले गए। वह अपने भाई अमन और ससुर के साथ गली में मौजूद थी। वहां पर मक्खन सिंह, गुडि़या रानी, विक्की, राहुल, गुलशेर सिंह शेरू, करनजीत सिंह व पांच अज्ञात लोग आए। आरोपितों ने उसके भाई अमन मट्टू पर चाकुओं से हमला कर दिया। एसआइ अमनदीप कौर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा। चाकू मारकर किया घायल

इसी तरह जिले गांव सभरा निवासी निरवैल सिंह नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। निरवैल सिंह ने बताया कि उसका विवाह एक विवाहित महिला के साथ धोखे से करवा दिया गया था। पता चलते ही उसने उसे तलाक दे दिया। इसी रंजिश तहत अंग्रेज सिंह, सरूप सिंह, कोमलप्रीत सिंह निवासी ढोटियां ने दो अज्ञात लोगों से मिलकर उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया। युवक को पट्टी के निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ थाना सदर पट्टी में केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी