केस दर्ज करवाने की रंजिश में घर में घुस किया हमला

केस दर्ज करवाने की रंजिश में महिला ने अपने जीजा के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:55 PM (IST)
केस दर्ज करवाने की रंजिश में घर में घुस किया हमला
केस दर्ज करवाने की रंजिश में घर में घुस किया हमला

संवाद सूत्र, सरहाली कलां : केस दर्ज करवाने की रंजिश में महिला ने अपने जीजा के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। दरअसल, विधानसभा हलका पट्टी के गांव बिल्लियांवाला निवासी जगविदर सिंह जग्गा ने बीते बुधवार को जहर निगल लिया था। उसी गांव में अलग घर में रहते जग्गा के भाई गुरलाल सिंह निवासी गांव बिल्लियांवाला ने शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी भाभी संदीप कौर के अपने जीजा (बहन का पति) बलदेव सिंह निवासी गांव डुगरी के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर जग्गा अकसर विरोध करता था। बीते बुधवार को दोनों आरोपितों ने मिलकर जग्गा से मारपीट की थी। इसी कारण दुखी होकर उसके भाई ने जहर निगल लिया था।

गुरलाल के बयानों पर पुलिस ने संदीप और बलदेव के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इसी रंजिश में दोनों आरोपित सोमवार शाम को जग्गा के भाई गुरलाल के घर में पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान गुरलाल के घर आए उनके जीजा जजबीर सिंह के साथ दोनों ने मारपीट की। थाना सरहाली के प्रभारी हरशा सिंह संधू ने बताया कि एएसआइ दिलबाग सिंह ने संदीप कौर और बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं जग्गा अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी