विवाहिता ने दहेज मांगने के आरोप में पति पर दर्ज कराया केस

गांव किरतोवाल कलां निवासी चरनजीत सिंह की बेटी नीलम कौर ने अपने पति हरमनजीत सिंह निवासी गांव बुताला (अमृतसर) के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर परेशान करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 07:56 PM (IST)
विवाहिता ने दहेज मांगने के आरोप में पति पर दर्ज कराया केस
विवाहिता ने दहेज मांगने के आरोप में पति पर दर्ज कराया केस

संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : गांव किरतोवाल कलां निवासी चरनजीत सिंह की बेटी नीलम कौर ने अपने पति हरमनजीत सिंह निवासी गांव बुताला (अमृतसर) के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर परेशान करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

नीलम कौर ने बताया कि 22 जनवरी को उसका विवाह अमृतसर जिले के गांव बुताला निवासी कश्मीर सिंह के बेटे हरमनजीत सिंह के साथ हुआ। हरमनजीत सिंह इटली से गांव आया था। गुरु गोबिद सिंह खालसा कालेज सरहाली में प्रोफेसर रह चुकी नीलम कौर ने बताया कि विवाह के मौके पर उसके पिता ने दहेज के अलावा एक लाख की नकदी भी दी थी। लेकिन विवाह के बाद से ही हरमनजीत सिंह और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। 12 मार्च को हरमनजीत सिंह वापस इटली लौट गया। जिसके बाद ससुराल परिवार द्वारा नीलम कौर को दहेज की मांग करते हुए तंग किया जाने लगा। ससुराल परिवार से दुखी होकर नीलम कौर अपने मायके लौट आई। 16 मार्च को पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद वूमेन सेल पट्टी की ओर से जांच की गई। वूमेन एंड चाइल्ड क्राइम विग के डीएसपी लखविदर सिंह ने मामले की जांच की। जांच के आधार पर बुधवार को थाना हरिके में हरमनजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस में आगे की जांच एएसआइ कुलवंत सिंह को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी