मायके परिवार संग मिलकर पति और देवरानी पर बोला हमला

गांव चंबा खुर्द निवासी हरजिदर सिंह हीरा और उसकी भाभी मनप्रीत कौर पर हमला करके दोनों को घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 04:49 PM (IST)
मायके परिवार संग मिलकर पति और देवरानी पर बोला हमला
मायके परिवार संग मिलकर पति और देवरानी पर बोला हमला

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव चंबा खुर्द निवासी हरजिदर सिंह हीरा और उसकी भाभी मनप्रीत कौर पर हमला करके दोनों को घायल कर दिया। आरोप है कि इस वारदात को हरजिदर की पत्नी राजविदर कौर ने अपने मायके परिवार के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने थाना गोइंदवाल साहिब में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हरजिदर उर्फ हीरा ने बताया कि 2013 में उसका विवाह गांव ठट्ठियां महंता निवासी सकत्तर सिंह की बेटी राजविदर कौर से हुआ। दो माह बाद घर में कलह शुरू हो गई। क्योंकि राजविदर आरोप लगाती थी कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है। इस कलेश की वजह से उसकी पत्नी राजविदर अपने मायके घर रहने लगी। बुधवार की रात को राजविदर अपने पिता सकत्तर सिंह, भाई बगीचा सिंह, दिलबाग सिंह के अलावा भाभी दविदर कौर, कंवलजीत कौर, हरदेव सिंह व 16 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसी। आरोपितों ने कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए सामान की भी तोड़फोड़ की। एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि घायल हरजिदर सिंह हीरा व उसकी भाभी मनप्रीत कौर को सिविल अस्पताल दाखिल करवाकर आरोपितों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घर में दाखिल होकर अश्लील हरकतें करना वाला नामजद

इसी तरह चोहला साहिब में पड़ते गांव धुन्न निवासी हरदीप सिंह पर घर में दाखिल होकर महिला से अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया कि उसके घर उसकी जेठानी आई हुई थी। इस दौरान हरदीप उनके घर में दाखिल हुआ और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपित ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले। जेठानी ने शोर मचाया तो आरोपित फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी