होशियारपुर कांड को लेकर कैप्टन क्यों हैं : सरबजीत कौर

हाथरस मामले पर घटिया राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी अब खुद सदमे में है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:43 PM (IST)
होशियारपुर कांड को लेकर कैप्टन क्यों हैं : सरबजीत कौर
होशियारपुर कांड को लेकर कैप्टन क्यों हैं : सरबजीत कौर

संस, तरनतारन : हाथरस मामले पर घटिया राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी अब खुद सदमे में है। क्योंकि होशियारपुर जिले में मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने और शव को जला देने की घटना ने कैप्टन सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया है। यह कहना है प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सरबजीत कौर बाठ व युवा नेता अमरजीत झब्बाल का। उन्होंने कहा कि हाथरस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने खूब बवाल मचाया था। अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह होशियारपुर कांड को लेकर चुप क्यों हैं। बीबी बाठ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हत्या, लूटमार, डकैती के मामले बढ़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी