हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

ईच्छापूर्ण शनिधाम मंदिर में श्री मद्भागवत पुराण कथा के माध्यम से आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज (वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM (IST)
हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा
हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

संस, तरनतारन : ईच्छापूर्ण शनिधाम मंदिर में श्री मद्भागवत पुराण कथा के माध्यम से आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज (वृंदावन वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य पर सभी भक्तों को भगवान श्री कृष्ण जी के अनुसार प्रत्येक प्राणी को अपने कर्म के प्रति सचेत रहकर भगवान के प्रति आस्था रखना और बाल स्वरूप भगवान श्री कृष्ण जी की कथाओं के माध्यम से स्वागत कृष्णा, स्वागत कृष्णा हरि जी आपका स्वागत है..भजन गाकर भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन पर सभी को बधाई दी।

विश्व हिदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मंत्री हरिदर अग्रवाल, डा. संदीप अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता कश्मीर सिंह भोला सिद्धू, शाम सिंह मुरादपुरा, संदीप कुमार सोनू दोदे, प्रमुख राम भक्त विपिन अग्रवाल (बाबा डिस्को) ने आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा श्रद्धालुओं को श्री मद्भागवत कथा सुनाने पर बधाई दी।

उन्होंने श्री गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने पर श्री शनि धाम मंदिर के प्रमुख संचालक पंडित अशोक कुमार भार्गव को हार्दिक शुभकामनाएं दी। आचार्य राकेश शास्त्री द्वारा विधिवत श्री कृष्ण जी के जन्म उत्सव पर पूजन करवाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश प्रमुख विजय नंद ने भगवान श्री कृष्ण की माता देवकी और यशोदा मईया की कथा सुनाते हुए कहा कि हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के लिए प्रत्येक समय कार्य करने लिए तत्पर रहना चाहिए। संगीत आचार्य अंकित, उनके सहयोगियों द्वारा आकर्षक और मनमोहक संगीत सुनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को श्री कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में गुब्बारे और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। विश्व हिदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख सुरजीत कुमार आहूजा, बृजेश गुप्ता ने भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म पर भजन गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोहा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक हंसराज चौधरी, सुशील शर्मा, भारत विकास परिषद् के प्रमुख अशोक सूद, शिव सेना केसरी के पंजाब उपाध्यक्ष अभिषेक जोशी, किरण शर्मा, वर्षा शर्मा, नरेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, वनीता वालिया, पूनम कपूर, दविदर गुप्ता और बहुत सी मातृ शक्ति ने कथा में हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी