गुरबाणी से जुड़कर सामाजिक बुराइयों से बच सकते हैं: राजपाल सिंह

श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में प्रिसिपल रणजीत भाटिया की अगुआई में श्री सहज पाठ सेवा संस्था की ओर से सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:58 PM (IST)
गुरबाणी से जुड़कर सामाजिक बुराइयों से बच सकते हैं: राजपाल सिंह
गुरबाणी से जुड़कर सामाजिक बुराइयों से बच सकते हैं: राजपाल सिंह

संवाद सहयोगी, तरनतारन : श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में प्रिसिपल रणजीत भाटिया की अगुआई में श्री सहज पाठ सेवा संस्था की ओर से सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर राजपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सहज पाठ के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित किया।

राजपाल सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे समाज का एक अनमोल खजाना है और हम सब गुरबाणी के साथ जुड़कर नशे और सामाजिक बुराइयों से बच सकते हैं। सहज पाठ करने वाले विद्यार्थियों और अध्यापकों को धार्मिक पुस्तक व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बाकी विद्यार्थियों को भी धार्मिक पुस्तक बांटी गई। चीफ खालसा दीवान लोकल कमेटी के अध्यक्ष व स्कूल मेंबर इंचार्ज हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष व स्कूल के मेंबर इंचार्ज गुरिदर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहज पाठ करना जिदगी में बहुत जरूरी है, इसके साथ जुड़कर हम जीवन में सही मार्ग पर चल सकते है और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकते है। स्कूल की प्रिसिपल रंजीत भाटिया ने विद्यार्थियों को गुरबाणी के साथ जुड़ने व समाज की भलाई लिए अच्छे कार्य करते माता-पिता का नाम रोशन करने लिए प्रेरित किया। अंत में श्री सहज पाठ सेवा संस्था के राजपाल सिंह को स्कूल के मेंबर इंचार्ज हरजीत सिंह, गुरिदर सिंह व प्रिसिपल रंजीत भाटिया ने सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी