ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, छुड़वाने पहुंची पुलिस पर हमला

तरनतारन के सीमावर्ती गांव घरियाला में बंधक बनाए युवक को छुड़वाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:00 PM (IST)
ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, छुड़वाने पहुंची पुलिस पर हमला
ग्रामीणों ने युवक को बनाया बंधक, छुड़वाने पहुंची पुलिस पर हमला

जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिले के सीमावर्ती गांव घरियाला में बंधक बनाए गए युवक को छुड़वाने पहुंची पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एएसआइ व तीन पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। एएसआइ के बयान पर थाना सदर की पुलिस ने तीस लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर पट्टी के गांव घरियाला में कुछ लोगों ने टैक्सी स्टैंड बनाया है। इसके आसपास आबादी भी है। टैक्सी स्टैंड के कुछ युवकों ने अफवाह फैला दी कि स्थानीय महिलाओं का आचरण ठीक नहीं है। इससे भड़के लोगों ने टैक्सी स्टैंड पर बैठने वाले गांव तलवंडी सोभा सिंह के युवक जगरूप सिंह की पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने की जानकारी मिलने पर एएसआइ दर्शन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआइ ने युवक को छोड़ने के लिए कहा कि तो ग्रामीण बोले कि वह खुद ही इंसाफ कर लेंगे।

एएसआइ दर्शन सिंह ने कुछ लोगों को समझाकर युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी को घेरकर गाली-गलौज किया। तत्पश्चात एएसआइ व तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। भड़के ग्रामीणों ने एएसआइ की वर्दी भी फाड़ दी और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस पार्टी पर हमले की सूचना मिलने के बाद एएसआइ नरिदर सिंह दल-बल समेत मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को छुड़वाया। थाना सदर की पुलिस ने एएसआइ दर्शन सिंह के बयान पर गांव के साहिब मसीह, कुलदीप सिंह, शाखा पटवारी, गन्नी मसीह, बिट्टू ड्राइवर, घुद्दा मसीह, जज मसीह, लल्ला सिंह, रोशन मसीह के अलावा जगरूप सिंह व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि सभी आरोपित अभी फरार हैं।

chat bot
आपका साथी