भगवान वाल्मीकि के विरुद्ध गलत शब्दावली पर भड़का समाज

भगवान वाल्मीकि जी के अक्स पर गोरीगोपाल वृंदा आश्रम यूपी के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सवाल उठाते हुए गलत शब्दावली का प्रयोग किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:02 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के विरुद्ध गलत शब्दावली पर भड़का समाज
भगवान वाल्मीकि के विरुद्ध गलत शब्दावली पर भड़का समाज

संस, तरनतारन : भगवान वाल्मीकि जी के अक्स पर गोरीगोपाल वृंदा आश्रम यूपी के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सवाल उठाते हुए गलत शब्दावली का प्रयोग किया है। इससे वाल्मीकि समाज के अलावा समूह भक्तों में रोष है।

सोमवार को कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ शहर के बाजारों में भगवान वाल्मीकि शक्ति संगठन द्वारा रोष मार्च करके बोहड़ी चौक में उसका पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की गई। संगठन के पंजाब अध्यक्ष मनजीत सिंह मिटू व जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिदबाद ने मांग की कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेजा जाए। इस मौके सीनियर उपाध्यक्ष वरिदर सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष बाबा बलवंत सिंह, शहरी अध्यक्ष शिवा पहलवान, शहरी उपाध्यक्ष अमरिदर सिंह, जिला महासचिव गुरविदर सिंह बंटी, प्रैस सचिव विजय चंगियाड़ा, खजांची पुशपिदर सिंह बंटी, गुरप्रीत सिंह पीनू, मलकीत सिंह मल्ली, इंद्रजीत सिंह, प्रदेश एडवाइजर मुख्तार सिंह, बलबीर सिंह बीरा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी