यूनाइटेड सिख्स संस्था ने दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा

सीमावर्ती क्षेत्र के गाव सुरसिंह व खेमकरण में दर्जनों परिवारों को राशन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:22 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:22 PM (IST)
यूनाइटेड सिख्स संस्था ने दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा
यूनाइटेड सिख्स संस्था ने दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा

संवाद सूत्र, खेमकरण : जिले में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद परिवार के लिए मसीहा की तरह काम करने वाली यूनाइटेड सिख्स संस्था ने सीमावर्ती क्षेत्र के गाव सुरसिंह व खेमकरण में दर्जनों परिवारों को राशन दिया। इस मौके पर उन्होंने खेमकरण के एक परिवार के दो बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च अपने सिर लेने का ऐलान भी किया।

संस्था के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह व पल्लवी शर्मा ने संस्था की राज्य बॉडी का स्वागत करते हुए इलाके के अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के संबंध में भी संस्था को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था इन परिवारों के लिए और भी विभिन्न सेवाएं देने के लिए योजना बनी रही है। इस मौके पर उनके साथ अरुण कुमार, राजविंदर कौर भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी