दोनाली से रेशम सिंह पर दागी थी गोलियां, घायल मुल्तान सिंह पर तलावारों से किए वार

थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में जमीन विवाद के चलते कुलदीप सिंह उर्फ सोनू ने दोनाली से गोलियां चलाई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:00 AM (IST)
दोनाली से रेशम सिंह पर दागी थी गोलियां, घायल मुल्तान सिंह पर तलावारों से किए वार
दोनाली से रेशम सिंह पर दागी थी गोलियां, घायल मुल्तान सिंह पर तलावारों से किए वार

जागरण संवाददाता, तरनतारन : थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में जमीन विवाद के चलते कुलदीप सिंह उर्फ सोनू ने दोनाली से गोलियां चलाई थी। इससे 55 वर्षीय रेशम सिंह की मौत हो गई थी। इस गोलीकांड में मुल्तान सिंह जब गंभीर घायल हुआ तो मनजिदर सिंह उर्फ बहिला ने तलवारों से वार किए थे। इस हत्याकांड बाबत पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को राउंडअप कर लिया है।

गांव गहरी निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसके भाई दिलबाग सिंह ने अपने हिस्से आती आठ एकड़ जमीन मनजिदर उर्फ बहिला को बेच दी थी। बहिला का घर जसवंत सिंह के घर के पास ही है। मनजिदर ट्रैक्टरों पर हथियारों समेत शुक्रवार की दोपहर को दिलबाग के भाई अजीत सिंह के हिस्से वाली जमीन पर कब्जा करने आ गया। जसवंत ने बताया कि उसके परिवार ने मनजिदर की कार्रवाई का विरोध किया। जसवंत के भाई रेशम ने जब जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो कुलदीप सिंह उर्फ सोनू नामक आरोपित ने दोनाली से गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान रेशम मौके पर ढेर हो गया। इस गोलीकांड में मुल्तान सिंह घायल हो गया तो उस पर मनजिदर ने तलवारों से वार किए। पुलिस के पहुंचने में हो गई थी देरी

जमीन पर कब्जा करने के लिए मनजिदर बहिला ने दिलबाग सिंह से पहले ही योजना बनाई थी। दिलबाग अपने हिस्से की जमीन बेचकर पैसे तो ले चुका था। परंतु वह अपने भाई अजीत सिंह की जमीन पर कब्जा करवाने के लिए बहिला से मिला हुआ था। कब्जा करने आए लोगों के पास हथियार देखकर जसवंत सिंह ने थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सूचना दी। परंतु पुलिस के पहुंचने में देरी हो गई। इसके चलते आरोपितों ने पहले गाली-गलौज किया। फिर गोलियां चलाते हुए तलवारों और लाठियों का प्रयोग किया। छह लोगों समेत 18 लोगों पर मामला दर्ज

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि गोलीकांड में मरने वाले रेशम सिंह के भाई जसवंत सिंह के बयानों पर मनजिदर सिंह उर्फ बहिला, उसके लड़के परमिदर सिंह के अलावा कुलदीप सिंह सोनू, हरजीत सिंह उर्फ जीता, तसबीर सिंह उर्फ फेरू, दिलबाग सिंह निवासी गहरी व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके दो लोगों को राउंडअप कर लिया है। शनिवार को सिविल अस्पताल से रेशम सिंह के शव पोस्टमार्टम करवा दिया गया।

chat bot
आपका साथी