प्रतिबंधित गोलियों व ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

तरनतारन के कस्बा सुरसिंह में एसआइ पन्ना लाल ने प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:10 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों व ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियों व ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

संस, तरनतारन : कस्बा सुरसिंह बिजली घर के पास शनिवार को एसआइ पन्ना लाल ने नाके के दौरान 810 प्रतिबंधित गोलियों व 5940 रुपये की ड्रग मनी के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) गुरप्रीत सिंह मुकंद ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल ने सूचना के आधार पर कस्बा सुरसिंह के बिजली घर के पास नाका लगाकर सुंदर सिंह उर्फ लक्खा (सुरसिंह) और सुखविदर सिंह उर्फ शिदर (माड़ी कंबोके) को रोककर तलाशी ली। उनसे प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 810 प्रतिबंधित गोलियां (सफेद रंग) मिलीं। आरोपितों से 5940 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना भिखीविड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक सवार से हेरोइन बरामद : थाना सदर के गांव खब्बे डोगरा के पास एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अमृतसर के गांव रायपुर कलां निवासी जोबनजीत सिंह को सप्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी सीएक्स 7817 पर जाते रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपित से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को आरोपित को जंडियाला गुरु की ओर से आते देखा। तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद होने पर थाना सदर में नामजद कर लिया गया है।

गुरुद्वारा व सरपंच के घर में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

गांव गोपाला के गुरुद्वारा साहिब व पूर्व सरपंच के घर में चोरी करने वाले चार लोगों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव गोपाला निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि चोरों ने गुरुद्वारे से पांच हार्स पावर की मोटर चोरी कर ली। पूर्व सरपंच निशान सिंह के घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, किसान करनैल सिंह के खेत में लगा सिगल पोल ट्रांसफार्मर, किसान साधा सिंह, लखबीर सिह व सुखविदर सिंह के खेतों से ट्यूबवेलों के स्टार्टर वीरवार को चोरी हो गए थे। एसआइ केवल सिंह ने जांच के बाद जगरूप सिंह जूपा, गीता सिंह, रणजीत सिंह कोहाड़का व गगनदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रणजीत सिंह व गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी