प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो धरे, जेल भेजा

प्रतिबंधित गोलियां बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने काबू किया है। जिनके कब्जे से 373 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:00 AM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो धरे, जेल भेजा
प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो धरे, जेल भेजा

संसू, खेमकरण : प्रतिबंधित गोलियां बेचने वाले दो लोगों को पुलिस ने काबू किया है। जिनके कब्जे से 373 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई है।

थाना खेमकरण के एएसआइ रविशंकर ने बताया कि वार्ड-6 निवासी बूटा सिंह को सूचना के आधार पर रोककर 175 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। जबकि थाना खालड़ा के एएसआइ सुखदेव सिंह ने गांव डलीरी निवासी अरसाल सिंह उर्फ विक्की को सफेद रंग की 200 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। चार भगोड़ों के खिलाफ मुकदमें दर्ज

विभिन्न अदालतों से गैर-हाजिर रहने वाले चार आरोपितों को भगोड़ा करार दिया गया है। संबंधित थानों में उनके विरुद्ध जांच की जा रही है। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि गांव करमूवाला निवासी गुरचरण सिंह के विरुद्ध वर्ष 2013 में एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज था। इसी प्रकार हरिके पत्तन निवासी सतनाम सिंह के विरुद्ध वर्ष 2014 में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज था।

जवाहर नगर निवासी सोमदत्त उर्फ सोनू के विरुद्ध वर्ष 2005 में नशीले पदार्थों की तस्करी का केस दर्ज था। डीएसपी बल्ल ने बताया कि हरिके पत्तन निवासी सुखविदर सिंह उर्फ सुक्खा के विरुद्ध वर्ष 2009 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। ये चारों आरोपित अदालत से गैर-हाजिर चले आ रहे थे, जिन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दिया है। नाबालिगा को किया अगवा

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे कर अगवा करने आरोप में पुलिस ने गांव सरहाली कलां के रहने वाले बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी हर्षा सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपित बलजीत सिंह ने अपने दोस्त गुरसेवक सिंह व बलजीत सिंह की मदद से रात को घर में दाखिल होकर लड़की को अगवा कर लिया। लड़की के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी