चाचा-भतीजा की हत्या के आरोप में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा, एक चंडीगढ़ में छिपा था

चाचा-भतीजा की हत्या करने के मामले में थाना वैरोंवाल की पुलिस ने मुख्य आरोपित लवप्रीत सिंह और उसके भाई तेजबीर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 06:15 AM (IST)
चाचा-भतीजा की हत्या के आरोप में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा, एक चंडीगढ़ में छिपा था
चाचा-भतीजा की हत्या के आरोप में फरार दो आरोपितों को पुलिस ने दबोचा, एक चंडीगढ़ में छिपा था

जागरण संवाददाता, तरनतारन : 28 सितंबर की रात को गांव नागोके में चाचा-भतीजा की हत्या करने के मामले में थाना वैरोंवाल की पुलिस ने मुख्य आरोपित लवप्रीत सिंह और उसके भाई तेजबीर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोंवाल के गांव नागोके में अमृतपाल सिंह व उसके चाचा लखबीर सिंह को पहले मंगलवार की रात दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। फिर डबल बैरल राइफल से गोलियां मारकर उनको ढेर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने लवप्रीत सिंह व तेजबीर सिंह समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। थाना वैरोंवाल के प्रभारी वरिदर सिंह खोसा (अंडर ट्रेनिग डीएसपी) ने सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह को काबू किया। फिर पता चला कि तेजबीर अपनी चचेरी बहन गुरशरन कौर के फेस 10 चंडीगढ़ स्थित आवास पर पनाह लेकर रहता रहा है। तेजबीर सिंह को पनाह देने में गुरशरन कौर के पति अमतिदर सिंह की भी भूमिका है। पुलिस ने जब चंडीगढ़ में छापामारी की तो आरोपित तेजबीर सिंह पंजाब लौट आया। पता चला कि वह नया मोबाइल नंबर चला रहा है तो लोकेशन के आधार पर आरोपित को ट्रेस करके उसे भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बल्ल ने बताया कि तेजबीर सिंह को पनाह देने के मामले में उसकी चचेरी बहन गुरशरन कौर व जीजा अमतिदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ससुराल घर में दाखिल होकर पत्नी को किया घायल

इसी तरह सरहाली कलां के गांव ठट्ठियां महंता निवासी सकत्तर सिंह ने अपने दामाद हरजिदर सिंह व उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी। शिकायत में सकत्तर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी राजविदर कौर पर आरोपित ने अपने परिवार से मिलकर हमला किया। सकत्तर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी राजविदर कौर का विवाह गांव चंबा खुर्द निवासी हरजिदर सिंह के साथ हुआ था। एक बेटे की मां राजविदर कौर के साथ ससुराल परिवार द्वारा मारपीट की जाती थी। इसके चलते वह अपने मायके घर रहने लगी। रविवार को राजविदर कौर जब अपने मायके घर में चारपाई पर बैठी थी तो उसका पति हरजिदर सिंह अन्य रिश्तेदारों मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, सतनाम कौर निवासी चंबा खुर्द व दो अज्ञात लोगों समेत ससुराल घर में दाखिल हुआ। आरोपितों ने राजविदर कौर पर हमला करके उसे घायल कर दिया। जाते समय छोटे बच्चे का साइकिल भी तोड़ दिया गया। थाना सरहाली के एएसआइ बलदेव राज ने बताया कि राजविदर कौर को अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी